Latest News
वेदांता पावर प्लांट हादसा: मौतों का आंकड़ा 23 पहुंचा, इलाज के दौरान तीन की मौत वेदांता पावर प्लांट हादसा: “यह दुर्घटना नहीं, सोची-समझी हत्या है!”—दीपक बैज और महंत का सरकार पर तीखा प्रहार .. दोषियों पर लगाई गई जमातनीं धारा सक्ती वेदांता पावर प्लांट त्रासदी: 2 सेकेंड का ‘बॉयलर विस्फोट’ और सिस्टम की वो चूक जिसने ली 21 जानें..कैसे फटा बॉयलर… कबड्डी विश्व कप विजेता: कोरबा की स्वर्णपरी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, खेल मंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित कोरबा से बिलासपुर तक जश्न: रविंद्र कुमार पाराशर के निर्वाचन से अधिवक्ताओं में खुशी की लहर सक्ती हादसा: वेदांता पावर प्लांट में बायलर फटने से भारी तबाही, कांग्रेस की जांच समिति ने उठाए सरकार पर सवाल
Home » Uncategorized » छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: चुनावी बिगुल बजा, बाहरी बनाम भीतरी की चर्चा तेज

छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: चुनावी बिगुल बजा, बाहरी बनाम भीतरी की चर्चा तेज

Share:

रायपुर, 26 फरवरी 2026 छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनावी प्रक्रिया आज से आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। राज्यसभा सांसद के.टीएस. तुलसी और फूलो देवी नेताम का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है, जिसके चलते इन रिक्त पदों पर निर्वाचन कराया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग ने इसके लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है।

निर्वाचन कार्यक्रम की महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • अधिसूचना जारी: 26 फरवरी 2026

  • नामांकन की अंतिम तिथि: 05 मार्च 2026 (सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक)

  • नामांकन पत्रों की जांच: 06 मार्च 2026

  • नाम वापसी की तिथि: 09 मार्च 2026

  • मतदान एवं मतगणना: 16 मार्च 2026 (मतदान: सुबह 9 से शाम 4 बजे | मतगणना: शाम 5 बजे)

सियासी समीकरण और ‘स्थानीय’ कार्ड

राज्यसभा प्रत्याशियों के नामों को लेकर सियासी गलियारों में सुगबुगाहट तेज है। इस बार सबसे बड़ा मुद्दा ‘बाहरी बनाम भीतरी’ का बना हुआ है। चर्चा है कि  छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओ ने पार्टी पर स्थानीय को लेकर भारी दबाव बनाया हुआ है  यही वजह है की कांग्रेस इस बार किसी बाहरी चेहरे के बजाय छत्तीसगढ़ के ही किसी नेता को मौका दे सकती है। संभावित नामों में पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव और पूर्व मंत्री शिव डहरिया के नाम प्रमुखता से लिए जा रहे हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस के दिग्गज नेता अभिषेक मनु सिंघवी भी छत्तीसगढ़ से राज्य सभा में जाने के इच्छुक हैं और पार्टी के अंदर भी इस बात की चर्चा चल रही हैं। अब देखना ये होगा की बाजी कौन मारता है स्थानीय या बाहरी।

जहां तक भाजपा की बात है अब तक जो जानकारी लगी हैं उसके अनुसार पार्टी स्थानीय को प्राथमिकता देने के पक्ष में है। संभावना है किसी युवा को राज्य सभा में भेजा जा सकता है।

विधानसभा का गणित

छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा में वोटिंग का गणित कुछ इस प्रकार है:

  • भारतीय जनता पार्टी (BJP): 54 विधायक

  • इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC): 35 विधायक

  • गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (GGP): 01 विधायक

निर्वाचन की प्रक्रिया छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन में संपन्न होगी, जहाँ सचिव (रिटर्निंग ऑफिसर) के समक्ष नामांकन दाखिल किए जाएंगे। मतदान गोपनीय मतपत्र के माध्यम से होगा।

Leave a Comment