रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक औषधि नियंत्रक (Assistant Drug Controller) संजय कुमार नेताम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
आदेश के अनुसार, नेताम रायपुर के मोतीबाग स्थित एक कैफे में नकली दवाओं के मामले के मुख्य आरोपी खेमराज बानी और उसकी पत्नी के साथ बैठक करते पाए गए थे। चौंकाने वाली बात यह है कि यह मुलाकात कार्यालयीन समय के दौरान हुई, जहाँ अधिकारी आरोपियों को प्रकरण से संबंधित फाइलें दिखाते हुए पकड़े गए। इस घटना का वीडियो और खबर मीडिया में आने के बाद प्रशासन ने इसे ‘छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965’ का गंभीर उल्लंघन माना है।
निलंबन के मुख्य बिंदु:
▪️तत्काल प्रभाव से निलंबन: श्री नेताम को नियम 9(1)(क) के तहत सस्पेंड कर दिया गया है।
▪️मुख्यालय परिवर्तन: निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय नवा रायपुर स्थित ‘नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन’ कार्यालय तय किया गया है।
▪️भत्ता: उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलता रहेगा, लेकिन वे बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ पाएंगे।
आदेश









