Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » स्वास्थ्य » रायपुर: नकली दवा गिरोह के आरोपियों से कैफे में मुलाकात करना अधिकारी को पड़ा भारी, हुए निलंबित

रायपुर: नकली दवा गिरोह के आरोपियों से कैफे में मुलाकात करना अधिकारी को पड़ा भारी, हुए निलंबित

Share:

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक औषधि नियंत्रक (Assistant Drug Controller)  संजय कुमार नेताम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

आदेश के अनुसार,  नेताम रायपुर के मोतीबाग स्थित एक कैफे में नकली दवाओं के मामले के मुख्य आरोपी खेमराज बानी और उसकी पत्नी के साथ बैठक करते पाए गए थे। चौंकाने वाली बात यह है कि यह मुलाकात कार्यालयीन समय के दौरान हुई, जहाँ अधिकारी आरोपियों को प्रकरण से संबंधित फाइलें दिखाते हुए पकड़े गए। इस घटना का वीडियो और खबर मीडिया में आने के बाद प्रशासन ने इसे ‘छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965’ का गंभीर उल्लंघन माना है।

निलंबन के मुख्य बिंदु:

▪️तत्काल प्रभाव से निलंबन: श्री नेताम को नियम 9(1)(क) के तहत सस्पेंड कर दिया गया है।

▪️मुख्यालय परिवर्तन: निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय नवा रायपुर स्थित ‘नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन’ कार्यालय तय किया गया है।

▪️भत्ता: उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलता रहेगा, लेकिन वे बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ पाएंगे।

आदेश

Leave a Comment

latest news