Latest News
जैकलीन फर्नांडिस के लिए आज का दिन अहम: 200 करोड़ के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, करियर और निजी आजादी पर टिकी नजरें अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद: सी-वोटर सर्वे में फूटा जनता का गुस्सा, 63% ने माना ‘बेहद गंभीर मामला’, सरकार और ट्रस्ट पर उठे सवाल पुलिस के नाम पर डरा-धमकाकर 5 लाख की उगाही करने वाला चांपा निवासी आरोपी बिलासपुर में गिरफ्तार, साथी फरार आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय, देश की युवा पीढ़ी को सच्चाई बताना जरूरी: विधायक अनुज शर्मा ट्रंप को बड़ा राजनीतिक झटका: अमेरिकी सीनेट ने पास किया प्रस्ताव, ईरान पर सैन्य कार्रवाई से पहले लेनी होगी कांग्रेस की मंजूरी कोरबा : डिवाइडर से टकराकर कई बार पलटी कार, एयरबैग और सीट बेल्ट ने बचाई 3 नाबालिगों की जान
Home » राजनीति » “छत्तीसगढ़ में ‘रिमोट कंट्रोल’ वाली सरकार, दांव पर है प्रदेश की खनिज संपदा” : डॉ. महंत

“छत्तीसगढ़ में ‘रिमोट कंट्रोल’ वाली सरकार, दांव पर है प्रदेश की खनिज संपदा” : डॉ. महंत

Share:

कोरबा 5 फरवरी। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। कोरबा के तिलक भवन प्रेस क्लब में पत्रकारों से औपचारिक चर्चा के दौरान डॉ. महंत ने सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के दो साल के शासन में जनता त्रस्त है और सरकार का हर मोर्चे पर नियंत्रण खत्म हो चुका है।

खनिज संपदा और उद्योगपतियों का गठजोड़

डॉ. महंत ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की बेशकीमती खनिज संपदा को उद्योगपतियों के हवाले करने की तैयारी में है। उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ में हीरा और सोना जैसी जो खनिज संपदा है, उसे अभी निकालने की क्या व्याकुलता है? बस्तर और सरगुजा में आदिवासियों के विस्थापन का दौर चल रहा है ताकि अडानी जैसे बड़े समूहों के लिए रास्ता साफ किया जा सके।”

रिमोट कंट्रोल से चल रही सरकार?

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर टिप्पणी करते हुए डॉ. महंत ने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से एक अच्छे इंसान हैं, लेकिन सरकार वे नहीं चला रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को पीछे से कौन चला रहा है, यह तलाश करने का विषय है। उन्होंने आगे कहा कि धान खरीदी से लेकर विभागों की भर्तियों तक में भारी गड़बड़ियां हो रही हैं, जो साबित करती हैं कि प्रशासनिक पकड़ ढीली हो चुकी है।

किसानों के साथ धोखाधड़ी और अवैध वसूली

धान खरीदी के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए महंत ने कहा कि आज भी सैकड़ों किसान अपना धान नहीं बेच पाए हैं। मुख्यमंत्री के खुद के क्षेत्र में अव्यवस्था फैली हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि:

  • सत्यापन के नाम पर किसानों से पैसों की मांग की जा रही है।

  • बैंकों से अपनी ही गाढ़ी कमाई निकालने के बदले कमीशन मांगा जा रहा है।

  • मनरेगा जैसे बेहतर प्रावधानों को कमजोर किया जा रहा है।

वोटर लिस्ट में हेरफेर का आरोप

नेता प्रतिपक्ष ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ‘एसआईआर’ कार्यक्रम के माध्यम से मतदाता सूची से नाम कटवा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि हर बूथ से विशेष संप्रदाय के लगभग 200 नाम काटने के निर्देश ऊपर से दिए गए हैं, जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।

भाजपा कार्यालय पर कटाक्ष

कोरबा में भाजपा के नए आलीशान कार्यालय के निर्माण पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 2 सालों में भाजपा ने इतनी ‘उगाही’ कर ली है कि अब बड़े-बड़े भवनों का निर्माण किया जा रहा है।

“भाजपा की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है। एक तरफ ये हिंदुत्व का ढोंग करते हैं और दूसरी तरफ हमारे शंकराचार्य जी का अपमान करते हैं।”

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव हरीश परसाई, विधायक फूलसिंह राठिया, जिला शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर और जिला ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान सहित भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

latest news