Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » कोरबा » विश्व रिकॉर्ड की दहलीज पर कोरबा: 280 मीटर लंबे बैनर पर 14 हजार लोग लेंगे स्वच्छता का संकल्प

विश्व रिकॉर्ड की दहलीज पर कोरबा: 280 मीटर लंबे बैनर पर 14 हजार लोग लेंगे स्वच्छता का संकल्प

Share:

6 फरवरी को शहर में आयोजित होने वाला ‘स्वच्छता महासंकल्प 2026

कोरबा। ऊर्जाधानी कोरबा अब स्वच्छता के क्षेत्र में इतिहास रचने जा रहा है। 6 फरवरी को शहर में आयोजित होने वाला ‘स्वच्छता महासंकल्प 2026’ न केवल एक अभियान है, बल्कि उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के रिकॉर्ड को तोड़कर ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में नाम दर्ज कराने की एक बड़ी तैयारी है।

पिथौरागढ़ का रिकॉर्ड निशाने पर

वर्तमान में यह रिकॉर्ड उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के नाम है, जहाँ एक घंटे में 7,500 लोगों ने हस्ताक्षर किए थे। कोरबा इस आंकड़े को दोगुना करने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतर रहा है। प्रशासन का अनुमान है कि लगभग 14,000 लोग इस महा-अभियान का हिस्सा बनेंगे।

तैयारियों का जायजा: 280 मीटर लंबा बैनर

नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने महाराणा प्रताप नगर उद्यान का निरीक्षण किया, जहाँ 280 मीटर लंबा विशालकाय बैनर लगाया गया है। इस बैनर को 70 सेक्टरों में विभाजित किया गया है ताकि लोग बिना किसी अव्यवस्था के सुगमता से हस्ताक्षर कर सकें।

अपील: बनें इस ऐतिहासिक पल के गवाह

महापौर संजू देवी राजपूत और सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने शहरवासियों से अपील की है कि वे भारी संख्या में पहुँचकर अपनी जागरूकता का परिचय दें। वरिष्ठ स्वच्छता अधिकारी डॉ. संजय तिवारी ने बताया कि आयोजन 6 फरवरी को सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा।स्थान:  घंटा घर महाराणा प्रताप नगर उद्यान, कोरबा।

Leave a Comment

latest news