Latest News
छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी! 4 करोड़ का कैश, सीक्रेट चेंबर और कोर्ट का झटका: छत्तीसगढ़ के चर्चित कैश जब्ती मामले में आया नया मोड़! लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर गूंजा राष्ट्रीय एकता का संकल्प, मंत्री लखन लाल देवांगन व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर: छत्तीसगढ़ में प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगी राहत, सीएम साय ने दिए सर्वे के निर्देश छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे के बाद सियासी घमासान: सुधांशु त्रिवेदी बोले— ‘जंगल से नक्सलवाद गया, पर दिल्ली में ‘दिमागी नक्सल’ बाकी’ रात को सोते समय पैरों के तलवों में जलन क्यों होती है? जानिए कारण, राहत के उपाय और कब लें डॉक्टर की सलाह
Home » कोरबा » लोहा चोर गिरोह पर कोरबा पुलिस का ‘हथौड़ा’: रशियन हॉस्टल के पास से पुल काट ले जाने वाले 5 गिरफ्तार, 5 टन लोहा बरामद

लोहा चोर गिरोह पर कोरबा पुलिस का ‘हथौड़ा’: रशियन हॉस्टल के पास से पुल काट ले जाने वाले 5 गिरफ्तार, 5 टन लोहा बरामद

Share:

कोरबा। औद्योगिक नगरी कोरबा में सरकारी संपत्तियों पर हाथ साफ करने वाले शातिर ‘गैस कटर गैंग’ का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। रशियन हॉस्टल के पास स्थित नहर पुल की रेलिंग और लोहे के ढांचे को बेरहमी से काटकर चोरी करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपियों के पास से 5 टन कटा हुआ लोहा और चोरी में प्रयुक्त गैस कटर व ऑक्सीजन सिलेंडर बरामद किए गए हैं।

दुस्साहस: रात के अंधेरे में गैस कटर से काट डाला पूरा पुल

बता दें कि बीती 17 जनवरी की रात चोरों ने रशियन हॉस्टल के पास नहर पुल पर धावा बोला था। चोर इतने शातिर थे कि वे अपने साथ बाकायदा गैस कटर, एलपीजी और ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर आए थे। उन्होंने पूरी रात मेहनत कर पुल की भारी-भरकम रेलिंग और लोहे के हिस्सों को काट डाला और टाटा एस (छोटा हाथी) वाहन में भरकर रफूचक्कर हो गए।

SP सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर एक्शन, साइबर सेल की बड़ी भूमिका

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने विशेष टीम का गठन किया। साइबर सेल और सीएसईबी चौकी पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों के जाल के जरिए आरोपियों की घेराबंदी की। कुल 15 आरोपियों की पहचान हुई है, जिनमें से 5 मुख्य गुर्गे पुलिस की गिरफ्त में हैं, जबकि 10 अभी भी फरार हैं। एसपी के  दिशा-निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा  लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा  प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम में साइबर सेल कोरबा एवं चौकी सीएसईबी पुलिस को पतासाजी हेतु लगाया गया था।

बरामदगी का विवरण:

  • कब्जे में लोहा: लगभग 05 टन कटी हुई लोहे की रेलिंग।

  • वाहन: 01 टाटा एस (छोटा हाथी) और 01 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल।

  • उपकरण: गैस कटर मशीन, ऑक्सीजन सिलेंडर, एलपीजी सिलेंडर।

  • नगद व अन्य: ₹6,000 नगद और मोबाइल फोन।

सलाखों के पीछे पहुंचे ये आरोपी:

पुलिस ने लोचन केवट (20), जयसिंह राजपूत (23), मोती प्रजापति (27), सुमित साहू (19) और केशवपुरी गोस्वामी उर्फ पिच्चर (22) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य फरार आरोपियों, जिनमें असलम खान और सोनू मेमन जैसे नाम शामिल हैं, की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।