Latest News
🎬 विजय बने सीएम तो ‘गॉडफादर’ ने बढ़ाया हाथ: कमल हासन ने मुख्यमंत्री विजय के सामने रखीं 6 बड़ी मांगें! कोटमी सोनार में बड़ी वारदात: सूने मकान से ₹20 लाख के जेवरात और नगदी पार, जांच में जुटी पुलिस साहब की ‘जुबान’ फिसली या कुर्सी? ड्राइवर को ‘मर्यादा’ सिखाने वाले इंजीनियर साहब खुद नपे! राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर कांग्रेस में हलचल तेज: संगठन को मजबूत करने बूथ स्तर पर बदली जाएगी रणनीति सात समंदर पार गूंजी महाराष्ट्र की थाप: नीदरलैंड में ढोल-ताशों की गर्जना के साथ हुआ पीएम मोदी का भव्य स्वागत चांदी के आयात पर सरकार की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक; ‘फ्री’ से ‘प्रतिबंधित’ कैटेगरी में डाली कई श्रेणियां
Home » जीवनशैली » सामाजिक » कोरबा में राठौर क्षत्रिय सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न: मंत्री लखन लाल देवांगन ने की बड़ी घोषणाएं

कोरबा में राठौर क्षत्रिय सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न: मंत्री लखन लाल देवांगन ने की बड़ी घोषणाएं

Share:

 

सर्वमंगला चौक पर लगेगी राष्ट्रवीर दुर्गादास की प्रतिमा, प्रथम सत्र में भव्य शपथ ग्रहण समारोह नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ 

कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रांतीय राठौर क्षत्रिय सभा, जिला कोरबा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह डीडीएम रोड स्थित समाज भवन में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। दो सत्रों में आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक एकता, सशक्तिकरण और प्रेरणा का प्रतीक बनकर उभरा।

प्रथम सत्र: गरिमामयी शपथ ग्रहण

समारोह के प्रथम सत्र में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि: डॉ. चरण दास महंत (नेता प्रतिपक्ष, छ.ग. विधानसभा) थे ।अध्यक्षता: सनत राठौर ‘गुरुजी’ (निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष) ने की।

 

विशिष्ट अतिथि रूप में श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत (सांसद, कोरबा लोकसभा) एवं जय सिंह अग्रवाल (पूर्व मंत्री, छ.ग. शासन) एवं विशेष उपस्थिति: मुकेश राठौर (अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी शहर, कोरबा) की रही।

शपथ ग्रहण के दौरान पदाधिकारियों ने समाज सेवा, संगठन की मजबूती और एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।

द्वितीय सत्र: अभिनंदन और बड़ी घोषणाएं

द्वितीय सत्र का आयोजन कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती संजू देवी राजपूत (महापौर, नगर पालिक निगम कोरबा), गोवर्धन प्रसाद राठौर (मुख्य चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी), पवन कुमार राठौर (अध्यक्ष, प्रांतीय राठौड़ क्षत्रिय सभा), राजेन्द्र कुमार राठौर (महामंत्री), ओंकार प्रसाद राठौर (कोषाध्यक्ष) एवं नरेन्द्र सिंह राठौर (कार्यकारी अध्यक्ष)। उपस्थित थे अध्यक्षता संतोष कुमार राठौर (अध्यक्ष, राठौर क्षत्रिय समाज, जिला कोरबा) ने की।

मंत्री श्री देवांगन की महत्वपूर्ण घोषणाएं:

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर, भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के जयकारों के साथ अपना उद्बोधन दिया। उन्होंने घोषणा की कि:

▪️सर्वमंगला मंदिर चौक पर राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

▪️समाज भवन के विकास हेतु स्वीकृत 11.50 लाख रुपये के कार्य पूर्ण हो चुके हैं।

▪️ढोढीपारा के सामने सामुदायिक भवन हेतु 20 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है, जिसका भूमिपूजन जल्द होगा।

सामाजिक एकता और भविष्य की दिशा

छत्तीसगढ़ प्रांतीय राठौर क्षत्रीय सभा के अध्यक्ष पवन राठौर ने कहा कि समाज को एकजुट और सशक्त बनाकर नई दिशा देना ही मुख्य लक्ष्य है। युवक-युवती परिचय सम्मेलन और प्रतिमा स्थापना जैसी पहल समाज में नई ऊर्जा भरेंगी। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित  की गई।

उपस्थिति

इस अवसर पर पार्षद नरेंद्र देवांगन, सनत राठौर, मनोज राठौर, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. विजय राठौर, मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, कृष्णा राठौर, राजकुमार राठौर, दीप राठौर, पार्षद श्रीमती उर्वशी राठौर, अजय राठौर, निखिल राठौर पत्रकार रमेश राठौर सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु और वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।

Leave a Comment