Latest News
CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी! 4 करोड़ का कैश, सीक्रेट चेंबर और कोर्ट का झटका: छत्तीसगढ़ के चर्चित कैश जब्ती मामले में आया नया मोड़! लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर गूंजा राष्ट्रीय एकता का संकल्प, मंत्री लखन लाल देवांगन व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर: छत्तीसगढ़ में प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगी राहत, सीएम साय ने दिए सर्वे के निर्देश
Home » छत्तीसगढ़ » बालोद: 40 फीट ऊंचे रेलवे ब्रिज से पटरी पर गिरे दो युवक, लोको पायलट की सूझबूझ से बची जान

बालोद: 40 फीट ऊंचे रेलवे ब्रिज से पटरी पर गिरे दो युवक, लोको पायलट की सूझबूझ से बची जान

Share:

दल्लीराजहरा | छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में एक बाइक पर सवार दो युवक अनियंत्रित होकर लगभग 40 फीट गहरे रेलवे ब्रिज से सीधे नीचे पटरियों पर जा गिरे। संयोगवश, उसी समय वहां से एक मालगाड़ी गुजर रही थी, लेकिन लोको पायलट की सतर्कता ने दोनों युवकों को मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया।

इमरजेंसी ब्रेक ने टाला बड़ा हादसा

हादसे के बाद एक युवक सीधे रेल पटरी पर गिरा, जबकि दूसरा पास की नाली के पानी में जा गिरा। ऊंचाई से गिरने के कारण दोनों युवकों के पैर टूट गए और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जब दोनों युवक पटरी पर तड़प रहे थे, तभी सामने से एक मालगाड़ी आती दिखाई दी। मालगाड़ी के लोको पायलट ने दूर से ही पटरियों पर कुछ हलचल देखी और बिना देर किए तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। ट्रेन युवकों से कुछ ही दूरी पर रुक गई।

“मम्मी को फोन करना है, प्लीज बचा लो”

लोको पायलट जब ट्रेन रोककर नीचे उतरा, तो घायल युवक दर्द से कराहते हुए मदद की गुहार लगा रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक को यह कहते सुना जा सकता है— “प्लीज उठा दो, मेरे दोनों पैर टूट गए हैं। बाहर निकाल दो, मम्मी को फोन करना है।” लोको पायलट और वहां मौजूद लोगों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी, जिसके बाद एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग लोको पायलट की जमकर तारीफ कर रहे हैं, जिसकी तत्परता ने दो परिवारों का चिराग बुझने से बचा लिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है कि बाइक ब्रिज से नीचे कैसे गिरी।

latest news