The Trumpet Call in Korba: Firebrand Leader Madhavi Latha to Attend ‘Mata Kaushalya Mahakumbh’
कोरबा छत्तीसगढ़ 28 दिसंबर। ऊर्जाधानी कोरबा की पावन धरा रविवार, 28 दिसंबर को एक ऐतिहासिक आध्यात्मिक संगम की साक्षी बनने जा रही है। तीन अरब 33 करोड़ 33 लाख ‘राम नाम लेखन महायज्ञ’ की विशाल श्रृंखला के तहत आर.पी. नगर स्थित दशहरा मैदान में ‘माता कौशिल्या महाकुंभ’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस वृहद हिंदू सम्मेलन में हैदराबाद से प्रखर वक्ता और भाजपा की फायरब्रांड नेत्री माधवी लता मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी।
कलश और रामनाम पुस्तिकाओं के साथ निकलेगी भव्य यात्रा
कार्यक्रम का शंखनाद दोपहर 12 बजे घंटाघर मैदान से होगा। यहाँ जिले भर की मातृशक्ति एकत्रित होकर भव्य ‘कौशिल्या यात्रा’ निकालेंगी। इस शोभायात्रा की विशेषता यह होगी कि महिलाएं अपने सिर पर 21 रामनाम लेखन पुस्तिकाएं लेकर नगर भ्रमण करेंगी। यह यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए डॉ. राजेन्द्र प्रसाद नगर दशहरा मैदान पहुंचेगी, जहाँ मुख्य समारोह का आयोजन होगा।
सनातन और सामाजिक चुनौतियों पर होगा प्रखर उद्बोधन
हैदराबाद में ओवैसी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़कर सुर्खियों में आईं माधवी लता अपने ओजस्वी भाषणों के लिए जानी जाती हैं। लोपा मुद्रा चेरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष के रूप में वे इस मंच से भारत की वर्तमान सामाजिक चुनौतियों, आध्यात्मिक चेतना और सनातन संस्कृति के संरक्षण पर अपना महत्वपूर्ण मार्गदर्शन देंगी।
मंच पर सजेगा सर्व-पंथ सद्भाव का संगम
इस महाकुंभ में केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि आध्यात्मिक हस्तियों का भी जमावड़ा होगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में निम्नलिखित विभूतियां उपस्थित रहेंगी:
-
गिरिजेश नंदनी: माधवानंद सेवा आश्रम
-
ब्रम्हाकुमारी रूकमणी: ब्रम्हाकुमारी संस्था
-
ज्योति पांडेय: भवानी मंदिर
-
अर्चना मिश्रा: गायत्री परिवार
-
रामबाई लहरे: संरक्षक, सतनामी कल्याण समिति
-
श्रीमती मनिंदर कौर: सिख समाज
-
कन्हैया दास महराज: छूरी रामजानकी मंदिर
-
रामसिंह अग्रवाल: अध्यक्ष, रामनाम लेखन समिति
आयोजन समिति की अपील: रामनाम लेखन समिति और आयोजन मंडल ने कोरबा जिले के समस्त धर्मप्रेमियों और विशेषकर मातृशक्ति से आग्रह किया है कि वे इस गौरवशाली आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसे सफल बनाएं।








