Latest News
बेंगलुरु में कुदरत का कहर: बारिश से बचने की कोशिश पड़ी भारी, अस्पताल की दीवार गिरने से 7 जिंदगियां खत्म सक्ती: एक साथ जन्मीं, एक साथ दुनिया से विदा हुईं; तालाब में डूबने से दो मासूम जुड़वा बहनों की मौत छत्तीसगढ़ : सरकारी विज्ञापनों में हेराफेरी पर लगेगी लगाम, अब ‘प्रचार ऐप’ करेगा होर्डिंग्स की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग CGBSE Result 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट में बेटियों का दबदबा, 10 वीं में तीन और 12 वीं में रिया साहू ने रचा इतिहास! यूपी के विकास की नई ‘लाइफ लाइन’ बना गंगा एक्सप्रेसवे, पीएम मोदी ने हरदोई से किया लोकार्पण पाली का ‘वर्कहोलिक’ चोर: एक महीने में 11 टारगेट, परफॉरमेंस देख पुलिस भी हैरान!
Home » जीवनशैली » सामाजिक » कोरबा: अदाणी फाउंडेशन की ‘सौर क्रांति’ से रोशन हुए सात गांव, ग्रामीणों के जीवन में आया उजाला

कोरबा: अदाणी फाउंडेशन की ‘सौर क्रांति’ से रोशन हुए सात गांव, ग्रामीणों के जीवन में आया उजाला

Share:

सोलर लाइटों के लगने से सार्वजनिक स्थलों और बाजारों की रौनक बढ़ गई है। साप्ताहिक बाजारों में हाई मास्ट लाइटों के कारण अब व्यापारी देर रात तक दुकानें लगा पा रहे हैं।

कोरबा | 28 दिसंबर, 2025 जिले के बरपाली तहसील स्थित ग्राम पताड़ी और आसपास के क्षेत्रों में विकास की एक नई इबारत लिखी जा रही है। अदाणी कोरबा पॉवर लिमिटेड (KPL) और अदाणी फाउंडेशन की ‘हरित पहल’ ने ग्रामीण बुनियादी ढांचे की तस्वीर बदल दी है। ‘विकसित भारत, विकसित गांव’ के संकल्प के साथ फाउंडेशन द्वारा सात ग्राम पंचायतों में सौर ऊर्जा के माध्यम से न केवल गलियों को रोशन किया जा रहा है, बल्कि स्थानीय व्यापार को भी नई गति मिल रही है।

तीन चरणों में बदली गांवों की सूरत

अदाणी फाउंडेशन इस अभियान को तीन चरणों में क्रियान्वित कर रहा है:

  • प्रथम चरण: 50 सोलर स्ट्रीट लाइट और 3 हाई मास्ट लाइट लगाकर शुरुआत की गई।

  • द्वितीय चरण: ग्रामीणों की मांग पर 60 स्ट्रीट लाइट और 2 हाई मास्ट लाइटें स्थापित की गईं।

  • तृतीय चरण (प्रगति पर): वर्तमान में 64 नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं और 2 हाई मास्ट लाइटें हाल ही में स्थापित की गई हैं।

आर्थिक और सामाजिक बदलाव की लहर

सोलर लाइटों के लगने से ग्राम पंचायत पताड़ी, खोड्डल, पहंदा, सरगबुंदिया, ढनढनी, कुदूरमाल और देवरमाल के सार्वजनिक स्थलों और बाजारों की रौनक बढ़ गई है। साप्ताहिक बाजारों में हाई मास्ट लाइटों के कारण अब व्यापारी देर रात तक दुकानें लगा पा रहे हैं।

सब्जी विक्रेता दुकेश्वरी देवी ने बताया कि लाइट लगने से अब उन्हें अलग से रोशनी की व्यवस्था नहीं करनी पड़ती और व्यापार बढ़ने से उनकी आमदनी में भी इजाफा हुआ है। वहीं, पताड़ी के सरपंच श्री प्रधान सिंह ठाकुर ने कहा कि गलियों में रात भर रोशनी रहने से आवागमन सुरक्षित हुआ है और संभावित दुर्घटनाओं में कमी आई है।

प्रदेश भर में फैला विकास का नेटवर्क

अदाणी समूह केवल कोरबा ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के रायपुर, सरगुजा, दुर्ग, बलौदा बाजार-भाटापारा और बिलासपुर जैसे जिलों में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और आजीविका के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। आगामी कार्ययोजना के तहत सौर ऊर्जा के विस्तार को और तेज किया जाएगा ताकि पूरे क्षेत्र में ‘हरित रोशनी’ का संचार हो सके।

Leave a Comment