Latest News
CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी! 4 करोड़ का कैश, सीक्रेट चेंबर और कोर्ट का झटका: छत्तीसगढ़ के चर्चित कैश जब्ती मामले में आया नया मोड़! लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर गूंजा राष्ट्रीय एकता का संकल्प, मंत्री लखन लाल देवांगन व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर: छत्तीसगढ़ में प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगी राहत, सीएम साय ने दिए सर्वे के निर्देश
Home » धर्म » भक्ति के रंग में रंगी ऊर्जाधानी: 601 निशानों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, आज 3100 महिलाएं करेंगी सामूहिक मंगल पाठ

भक्ति के रंग में रंगी ऊर्जाधानी: 601 निशानों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, आज 3100 महिलाएं करेंगी सामूहिक मंगल पाठ

Share:

कोरबा छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ की ऊर्जाधानी कोरबा इन दिनों अध्यात्म और श्रद्धा के सागर में हिलोरे ले रही है। अवसर है 39वें अंतर्राष्ट्रीय मंगल पाठ और भव्य ‘नमो-नमो’ भजनोत्सव का। जश्न रिसोर्ट में आयोजित इस दो दिवसीय धार्मिक समागम में देशभर से जुटे हजारों दादी भक्तों के जयकारों से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा है।

निशान और कलश यात्रा से हुआ शंखनाद

आयोजन का भव्य शुभारंभ पंचदेव मंदिर (मेन रोड) से निकली विशाल निशान शोभायात्रा के साथ हुआ। बैंड-बाजे और जय दादी के उद्घोष के साथ निकली इस यात्रा में 601 मनोकामना निशान और 151 कलश आकर्षण का केंद्र रहे। अश्व पर विराजित मां नारायणी के कलश का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। यह यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए जश्न रिसोर्ट पहुँची, जहाँ विधि-विधान से कलश स्थापित किए गए।

दिग्गजों ने टेका मत्था, मांगी खुशहाली

इस भक्तिमय आयोजन में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत , भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी और श्रीकांत बुधिया,  हितानंद अग्रवाल सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल हुए। अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में संस्कार और एकता का संचार करते हैं। उन्होंने माँ नारायणी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

भजनों की गंगा में डूबे श्रद्धालु

भजन संध्या में देश के ख्यातिलब्ध गायकों—तेजस राणा, मनोज शर्मा, प्रियंका गुप्ता और अपर्णा अग्रवाल ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए। पूरा पंडाल दादी जी की भक्ति के रस में सराबोर नजर आया।

आज का मुख्य आकर्षण: 3100 महिलाओं का मंगल पाठ

आज रविवार को महोत्सव का मुख्य आकर्षण 3100 महिलाओं द्वारा सामूहिक मंगल पाठ होगा। अंतर्राष्ट्रीय वाचक केशव सौरभ मधुकर के सानिध्य में संगीतयमय मंगल पाठ संपन्न होगा। विशेष आकर्षण:

  • दादी जी को सवामणि और 56 भोग का अर्पण।

  • 12 महीनों के त्योहारों का प्रतीकात्मक मंचन।

  • भव्य झांकियां और चुनरी समर्पण उत्सव।

आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमियों से इस दिव्य उत्सव में शामिल होकर पुण्य लाभ कमाने की अपील की है।

latest news