Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » मनोरंजन » शाहरुख खान दुनिया के सबसे अमीर अभिनेता बने, बॉलीवुड के रईस एक्टर की सूची में अमिताभ बच्चन पांचवें स्थान पर

शाहरुख खान दुनिया के सबसे अमीर अभिनेता बने, बॉलीवुड के रईस  एक्टर की सूची में अमिताभ बच्चन पांचवें स्थान पर 

Share:

Shahrukh Khan becomes the richest actor in the world : बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है, जो पहली बार अरबपतियों की सूची में शामिल हो गए हैं। एम3एम हुरुन इंडिया की टॉप अरबपति 2025 लिस्ट के मुताबिक, शाहरुख 1.4 अरब डॉलर (करीब 12,490 करोड़ रुपए) की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर अभिनेता बन गए हैं।

शाहरुख की संपत्ति में इजाफा

शाहरुख की संपत्ति में इजाफा उनकी स्मार्ट निवेश रणनीतियों का नतीजा है। उनकी प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज और वीएफएक्स स्टूडियो के अलावा, उन्होंने दुनिया भर में कई क्रिकेट टीमों में निवेश किया है, जैसे कि आईपीएल की एक फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर)। इसके साथ ही मिडिल ईस्ट में उनकी रियल एस्टेट संपत्तियां भी उनकी दौलत का बड़ा हिस्सा हैं।

बॉलीवुड के टॉप 5 रईस एक्टर्स

हुरून इंडिया रिच लिस्ट 2025 की लिस्ट में भारत की कई हस्तियां शामिल हैं. इसके मुताबिक अगर बॉलीवुड के 5 सबसे अमीर सेलेब्स की बात करें तो उसमें सबसे टॉप पर एक्टर शाहरुख खान हैं जबकि पांचवें नम्बर में अमिताभ बच्चन आते है। ये हैं  बॉलीवुड की पांच रईस एक्टर्स..

>- 1. शाहरुख खान : 12,490 करोड़ रुपए

>- 2. जूही चावला और परिवार 7,790 करोड़ रुपए

>- 3. ऋतिक रोशन : 2,160 करोड़ रुपए

>- 4. करण जौहर : 1,880 करोड़ रुपए

>- 5. अमिताभ बच्चन : 1,630 करोड़ रुपए

अरबपति बनकर किंग खान ने कई अंतरराष्ट्रीय सितारों  को पीछे छोड़ा

शाहरुख अब टेलर स्विफ्ट (1.3 अरब डॉलर), अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर (1.2 अरब डॉलर), जेरी सीनफेल्ड (1.2 अरब डॉलर) और सेलेना गोमेज (720 मिलियन डॉलर) जैसे कई अंतरराष्ट्रीय सितारों से भी अमीर हैं ।

Leave a Comment

latest news