Latest News
एक ओर साय सरकार का ‘नारी वंदन’, दूसरी ओर कोरबा नगर निगम का ‘अपमान’: महिला दुकानदार को भीड़ ने घेरा , क्या यही है स्वच्छता जागरूकता अभियान कोरबा: मण्डी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल को, 32 केंद्रों पर जुटेंगे 9790 परीक्षार्थी चूरू: बोलेरो और डंपर की भीषण भिड़ंत, आग के गोले में तब्दील हुए वाहन; तीन लोग जिंदा जले कोरबा: सरकारी जमीन को निजी बताकर खपाया जा रहा राखड़, पार्षद ने कलेक्टर से की कड़ी कार्रवाई की मांग : 🚨 अंबिकापुर में महाविनाश: पटाखों के धमाकों से दहला शहर, मुकेश प्लास्टिक गोदाम स्वाहा अग्निवीर भर्ती 2026: कोरबा के युवाओं के लिए खुशखबरी, अब मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग
Home » छत्तीसगढ़ » खुशखबरी: छत्तीसगढ़ में बाघों की संख्या दोगुनी: 2022 में 17 थी संख्या, अब 35 हो गई

खुशखबरी: छत्तीसगढ़ में बाघों की संख्या दोगुनी: 2022 में 17 थी संख्या, अब 35 हो गई

Share:

Tiger population increased in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में बाघों की संख्या पिछले तीन वर्षों में दोगुनी हो गई है। वर्ष 2022 में जहां बाघों की संख्या 17 थी, वहीं अप्रैल 2025 के सर्वेक्षण में यह बढ़कर 35 हो गई है। यह जानकारी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में सम्पन्न छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव कल्याण बोर्ड की 15वीं बैठक में दी गई।

*वन्यजीव संरक्षण की दिशा में संतोषजनक कार्य*

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बाघों की संख्या 17 से बढ़कर 35 होना इस बात का प्रमाण है कि छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण की दिशा में संतोषजनक कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के कई इलाके ऐसे हैं जिन्हें वन्यजीव संरक्षण के माध्यम से विकसित किया जा सकता है।

*प्रवासी पक्षियों के संरक्षण की आवश्यकता*

उन्होंने कहा कि जशपुर जिले के नीमगांव में बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी आते हैं। यहां प्रवासी पक्षियों के संरक्षण और संवर्धन हेतु आवश्यक कार्य किए जाने की आवश्यकता है।

*वनमंत्री केदार कश्यप का बयान*

बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं वनमंत्री केदार कश्यप ने अपने उद्बोधन में कहा कि राज्य में बाघों की संख्या के साथ-साथ अन्य वन्य प्राणियों के संरक्षण और संवर्धन में भी वृद्धि हुई है तथा उनके रहवासों में सुधार के प्रयास जारी हैं।

*भविष्य की योजनाएं*
बोर्ड के सदस्य सचिव अरुण कुमार पांडेय, पीसीसीएफ (वन्यप्राणी) ने बताया कि बोर्ड की 14वीं बैठक में पारित निर्णय के परिप्रेक्ष्य में

<>- उदंती-सीतानदी टाइगर रिज़र्व और गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिज़र्व में मध्यप्रदेश से बाघ एवं बाघिन के ट्रांसलोकेशन की अनुमति मिल चुकी है। शीघ्र ही ट्रांस लोकेशन की कार्यवाही की जाएगी।

<>- अन्य बताया कि राजकीय पशु वनभैंसा की संख्या बढ़ाने के लिए विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।असम से लाए गए वन भैंसों में वृद्धि हो रही हैं।

<>- इसी प्रकार राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना के संरक्षण हेतु भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। “मैना मित्र” नामक समूह का गठन किया गया है, जो मैना के संरक्षण और उनके रहवास की निगरानी करता है।

<>- उन्होंने बताया कि टाइगर रिजर्व और कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए अन्य सुविधाएं विस्तारित की जा रही हैं। जिसमे सीमावर्ती रोजगारों को काम मिलेगा और वन्यजीव संरक्षण में भी सहयोग मिलेगा।

 बैठक में उपस्थिति 

बैठक में विधायक धर्मजीत सिंह, चैतराम अटामी, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, अपर मुख्य सचिव वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग श्रीमती ऋचा शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख व्ही. श्रीनिवास राव, सचिव वन अमरनाथ प्रसाद तथा अन्य माननीय सदस्य और गैर-शासकीय संस्थाओं के प्रख्यात वन्यजीव विशेषज्ञ उपस्थित थे।

Leave a Comment