Latest News
‘ यह मेरी प्रेस कॉन्फ्रेंस है…’ जब नॉर्वेजियन पत्रकार ने पूछा मानवाधिकार पर सवाल, तो IFS सिबी जॉर्ज ने 5000 साल के इतिहास से दिया करारा जवाब! ⚡ ‘छोटू उस्ताद’ का महातूफान: 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ डाला 19 साल पुराना IPL रिकॉर्ड! रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: विशाखापत्तनम SCoR को मिला सीधा PPO जारी करने का अधिकार, पेंशनर्स को मिलेगी राहत अमित शाह से मिलने जा रहे कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने रोका, मिताली चौक पर जमकर हुआ हंगामा शर्मनाक: गाजियाबाद में रेप के आरोपी को जमानत मिलने पर समर्थकों ने निकाला ‘जुलूस’, गाड़ियों के काफिले के साथ किया भव्य स्वागत बस्तर में ‘लाल आतंक’ का अंत : अमित शाह ने किया नक्सल-मुक्त भारत का शंखनाद, आदिवासियों के लिए बड़े डेयरी नेटवर्क की घोषणा
Home » कोरबा » कोरबा: मण्डी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल को, 32 केंद्रों पर जुटेंगे 9790 परीक्षार्थी

कोरबा: मण्डी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल को, 32 केंद्रों पर जुटेंगे 9790 परीक्षार्थी

Share:

कोरबा, छत्तीसगढ़ 

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा मण्डी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन आगामी 26 अप्रैल 2026, रविवार को किया जा रहा है। कोरबा जिले में इस परीक्षा के सफल संचालन के लिए कुल 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ 9790 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

Advt

परीक्षा का समय और निगरानी: परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। निष्पक्ष और नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 03 उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया है, जो निरंतर केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।

मार्गदर्शन केंद्र और हेल्प डेस्क: परीक्षार्थियों की सहायता के लिए शासकीय ई.व्ही.पी.जी. महाविद्यालय, रजगामार रोड, कोरबा को मार्गदर्शन केंद्र बनाया गया है। किसी भी असुविधा या जानकारी के लिए परीक्षार्थी दूरभाष नंबर 9827488964 और 9826331942 पर संपर्क कर सकते हैं।

24 अप्रैल को होगी महत्वपूर्ण ब्रीफिंग: परीक्षा की तैयारियों और दिशा-निर्देशों के संबंध में 24 अप्रैल को शासकीय ईविपीजी कॉलेज कोरबा में दोपहर 11:00 बजे एक बैठक आयोजित की गई है। इस ब्रीफिंग में परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

।।।

Leave a Comment