Latest News
‘ यह मेरी प्रेस कॉन्फ्रेंस है…’ जब नॉर्वेजियन पत्रकार ने पूछा मानवाधिकार पर सवाल, तो IFS सिबी जॉर्ज ने 5000 साल के इतिहास से दिया करारा जवाब! ⚡ ‘छोटू उस्ताद’ का महातूफान: 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ डाला 19 साल पुराना IPL रिकॉर्ड! रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: विशाखापत्तनम SCoR को मिला सीधा PPO जारी करने का अधिकार, पेंशनर्स को मिलेगी राहत अमित शाह से मिलने जा रहे कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने रोका, मिताली चौक पर जमकर हुआ हंगामा शर्मनाक: गाजियाबाद में रेप के आरोपी को जमानत मिलने पर समर्थकों ने निकाला ‘जुलूस’, गाड़ियों के काफिले के साथ किया भव्य स्वागत बस्तर में ‘लाल आतंक’ का अंत : अमित शाह ने किया नक्सल-मुक्त भारत का शंखनाद, आदिवासियों के लिए बड़े डेयरी नेटवर्क की घोषणा
Home » कोरबा » अग्निवीर भर्ती 2026: कोरबा के युवाओं के लिए खुशखबरी, अब मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग

अग्निवीर भर्ती 2026: कोरबा के युवाओं के लिए खुशखबरी, अब मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग

Share:

कोरबा, छत्तीसगढ़ | 23 अप्रैल 2026

भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती 2026-27 का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय कोरबा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सेना भर्ती की लिखित परीक्षा (CEE) की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग अब निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग प्रदान करने जा रहा है।

Advt

मुख्य बातें और महत्वपूर्ण तिथियां

▪️पंजीयन की स्थिति: कोरबा जिले से अब तक कुल 563 अभ्यर्थियों ने सफलतापूर्वक पंजीयन कराया है। ▪️प्रशिक्षण का प्रारंभ: लिखित परीक्षा हेतु विशेष कोचिंग 04 मई 2026 से शुरू होगी।▪️परीक्षा की संभावित तिथि: सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा जून 2026 तक ऑनलाइन परीक्षा (CEE) आयोजित की जा सकती है।

कैसे करें आवेदन?

जो अभ्यर्थी पहले से अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन कर चुके हैं, वे कोचिंग के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया अपना सकते हैं:

  1. रोजगार विभाग के आधिकारिक पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in पर जाएं।

  2. ‘अग्निवीर भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण’ लिंक पर क्लिक करें।

  3. अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरकर आवेदन विभाग को प्रेषित करें।

विशेष सूचना: जिन आवेदकों ने अब तक ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन नहीं कराया है, वे जल्द से जल्द पोर्टल पर या जिला रोजगार कार्यालय कोरबा में संपर्क कर अपना पंजीयन सुनिश्चित करें, ताकि वे 4 मई से शुरू होने वाले प्रशिक्षण का लाभ उठा सकें।

विभाग का उद्देश्य

इस पहल का मुख्य उद्देश्य कोरबा जिले के अधिक से अधिक युवाओं को सेना में भर्ती के लिए तैयार करना है। शासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि संसाधनों के अभाव में कोई भी प्रतिभावान अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित न रहे।


।।।

Leave a Comment