Latest News
स्वामी इंद्रदेव से छीना महामंडलेश्वर का पद; साध्वी हर्षानंद गिरी ने की सभी अखाड़ों में सख्ती की मांग CG Vyapam Exam Calendar 2027: व्यापम ने बदला परीक्षा शेड्यूल, आरक्षक भर्ती परीक्षा अब मार्च-अप्रैल में होगी छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का कड़ा रुख: 34 और निलंबित, कुल संख्या 141 पहुंची विश्व डायबिटीज दिवस स्पेशल: शिवाय हॉस्पिटल की अनूठी पहल – मात्र ₹2000 में कराएं 5 महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांच, कोरबा में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का बड़ा संदेश UP Election 2027: कौन बनेगा उत्तर प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री? ताजा सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने बॉम्बे हाउस में फिर सुलगी तकरार: बैठक की रिकॉर्डिंग पर आमने-सामने आए टाटा संस और टाटा ट्रस्ट्स

ओज़ोन न्यूरो सेंटर में 88 वर्षीय वृद्ध का सफल ऑपरेशन..  इलाज के लिए कई चिकित्सालय घूमने के बाद यहां पहुंचे थे बोधन सिंह

  कोरबा। जहां एक ओर परिजन उम्र दराज को लेकर काफी चिंतित थे कि आपरेशन सफल हो सकता है कि नहीं? हार्निया से पीडित 88 वर्षीय वृद्ध बोधन सिंह जिले के सीमावर्ती क्षेत्र कोरबी निवासी जिसे परिजन एसईसीएल चिकित्सालय के आलावा बिलासपुर व रायपुर तक आपरेशन कराने के लिए गये, मगर डॉक्टरों ने उम्र का हवाला देते हुए आपरेशन नहीं कराने की सलाह दी। परिजनों ने 88 वर्षीय वृद्ध के पेट में दर्द बढ़ते देख कोरबा जिले के रजगामार रोड़ स्थित ओज़ोन न्यूरो सेंटर में संपर्क किया हालांकि ओज़ोन न्यूरो सेंटर के सर्जन डॉ० गोविंद यादव के लिए यह आपरेशन चुनौति भरा ही था। ओज़ोन न्यूरो सेंटर के डायरेक्टर व एनेस्थीसिया डॉ० वन्या शुक्ला से उच्च स्तरीय बैठक कर इस चुनौति को स्वीकार करते हुए 88 वर्षीय वृद्ध बोधन सिंह का सफल आपरेशन किया गया। एक सप्ताह पूर्व बोधन सिंह को अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया है, वर्तमान समय पर 88 वर्षीय बोधन सिंह अपने घर पर स्वास्थ लाभ ले रहे है तो वहीं दुसरी तरफ जहां परिजनों ने पूरी आस छोड़ चुके थे अब काफी खुश है । बोधन सिंह के परिजनों ने ओज़ोन न्यूरो सेंटर की व्यवस्था तथा डॉक्टरों के आलावा पूरे स्टाफ की अच्छी कार्यकुशलता की तारीफ भी की।   क्या कहते एक्सपर्ट ओज़ोन न्यूरो सेंटर की डायरेक्टर व एनेस्थीसिया डॉ० वन्या शुक्ला व सर्जन डॉ० गोविंद यादव ने बताया की उम्र दराज होने के कारण 88 वर्षीय बोधन सिंह का ऑपरेशन करने में कई समस्या तो रहती हैं । उन्होंने बताया कि बोधन सिंह एएसए ग्रेड आईव्ही रोग से ग्रसित थे, जिसमें स्क्लेरोटिक माइट्रल और महाधमनी वाल्व के साथ इजेक्शन अंश 40 प्रतिशत दी गई, दाएं तरफ हर्नियोराफी और हर्नियोप्लास्टी सफलतापूर्वक लैंडमार्क निर्देशित इलियोइंगुइनल, इलियोहाइपोगैस्ट्रिक और जेनिटोफेमोरल तंत्रिका ब्लॉक की पद्धति से की गई। और यह ऑपरेशन सफल रहा।