Latest News
दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का आगाज, 1,058 खिलाड़ी दिखा रहे दमखम युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में युवती गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया खौफनाक साजिश: IVF सेंटर से चोरी होता था ‘ममता’ का डाटा, किराये के अस्पताल में सजती थी नवजातों की मंडी; 100 से अधिक मासूमों के सौदे की आशंका! मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा पर रायपुर में 23 को राज्य स्तरीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन व मुख्यमंत्री होंगे समापन में शामिल बीजेपी ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम घोषित, विभिन्न राज्यों के नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी दुर्ग में 15 करोड़ की रंगदारी का अलर्ट: व्हाट्सएप वॉयस नोट से दवा कारोबारी को मिली पूरे परिवार समेत उड़ाने की धमकी
Home » छत्तीसगढ़ » मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा पर रायपुर में 23 को राज्य स्तरीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन व मुख्यमंत्री होंगे समापन में शामिल

मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा पर रायपुर में 23 को राज्य स्तरीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन व मुख्यमंत्री होंगे समापन में शामिल

Share:

रायपुर, 22 नवंबर 2026 Womens Safety : मानव तस्करी की रोकथाम और घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को प्रभावी संरक्षण दिलाने के उद्देश्य से रायपुर में 23 नवंबर को राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की जा रही है। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग और पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के सह-आयोजन में यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय सभागार में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल श्री रमेन डेका करेंगे, जबकि समापन सत्र में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति रहेगी। उद्घाटन अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, विवि के कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ला और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू सहित कई प्रमुख अतिथि मौजूद रहेंगे।

कानून, पुलिस की भूमिका और पीड़ितों को सहायता पर होगा मंथन

इस कार्यशाला में न्यायपालिका, पुलिस, महिला एवं बाल विकास विभाग, उच्च शिक्षा संस्थानों, विधिक सेवा प्राधिकरण, स्वैच्छिक संगठनों, विधि के विद्यार्थियों और परामर्शदाताओं सहित लगभग 500 प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन का मुख्य लक्ष्य संबंधित विभागों और संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर महिलाओं की सुरक्षा और सहायता व्यवस्था को और मजबूत बनाना है।

कार्यशाला के दौरान कानूनों के जमीनी क्रियान्वयन, जांच व कार्रवाई की प्रक्रिया तथा पीड़ितों तक त्वरित सहायता पहुंचाने के व्यावहारिक उपायों पर विशेषज्ञों के साथ चर्चा की जाएगी:

  • पहला तकनीकी सत्र: छत्तीसगढ़ में मानव तस्करी से जुड़ी चुनौतियों और समाधान पर केंद्रित रहेगा, जिसकी अध्यक्षता पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम करेंगे। पैनल में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता व शक्ति वाहिनी के संस्थापक श्री रविकांत के साथ न्यायिक अधिकारी और विशेषज्ञ शामिल होंगे।

  • दूसरा तकनीकी सत्र: घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 के अमल पर विचार-विमर्श होगा। महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक डॉ. रेणुका श्रीवास्तव इसकी अध्यक्षता करेंगी और मजलिस सेंटर ऑफ लॉ की निदेशक सुश्री एंड्रिया डी’मेलो सहित अन्य विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे।

  • तीसरा सत्र: विषय के शैक्षणिक और मनोसामाजिक पहलुओं पर चर्चा के लिए रखा गया है, जिसमें प्रोफेसर डॉ. प्रियंबदा, नीति आयोग की प्रतिनिधि सुश्री प्रोतिति साहा, डालसा के श्री अविनाश दुबे और मनोचिकित्सक श्रीमती सोनिया परियर भाग लेंगे।