Latest News
दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का आगाज, 1,058 खिलाड़ी दिखा रहे दमखम युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में युवती गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया खौफनाक साजिश: IVF सेंटर से चोरी होता था ‘ममता’ का डाटा, किराये के अस्पताल में सजती थी नवजातों की मंडी; 100 से अधिक मासूमों के सौदे की आशंका! मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा पर रायपुर में 23 को राज्य स्तरीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन व मुख्यमंत्री होंगे समापन में शामिल बीजेपी ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम घोषित, विभिन्न राज्यों के नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी दुर्ग में 15 करोड़ की रंगदारी का अलर्ट: व्हाट्सएप वॉयस नोट से दवा कारोबारी को मिली पूरे परिवार समेत उड़ाने की धमकी
Home » Uncategorized » युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में युवती गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में युवती गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Share:

बिलासपुर 22/11/2026। कोनी थाना क्षेत्र में युवक को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के प्रकरण में पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह कार्रवाई अपराध क्रमांक 638/2026 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के तहत दर्ज मामले में की गई है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी युवती का नाम आकांक्षा सिदार (उम्र 21 वर्ष) है, जो सूरजपुर जिले के भटगांव की निवासी है। जांच में सामने आया है कि मृतक युवक विकास गुप्ता (उम्र 22 वर्ष) और आरोपी युवती के बीच प्रेम संबंध थे। 27 जनवरी 2026 को दोनों कोनी स्थित एक होटल में ठहरे थे, जहां शादी को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था।

विवाद के बाद युवक ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली थी। गंभीर अवस्था में उसे इलाज के लिए रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान 1 फरवरी 2026 को उसकी मौत हो गई थी।

मर्ग जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर यह बात सामने आई कि युवक को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और उसे आत्महत्या के लिए उकसाया गया। इसी आधार पर युवती के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने 21 नवंबर 2026 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।