Latest News
बड़ी खबर: राहुल गांधी की नागरिकता विवाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट का सख्त रुख, FIR दर्ज करने के आदेश कोरबा का ‘पुष्पा’ राज: पुलिस ढूंढ रही है वो इलेक्ट्रिक ऑटो, जिसमें लदकर ‘पाम’ हुए रफूचक्कर! पावर प्लांट या मौत का अड्डा? कांग्रेस की जांच में खुला वेदांता ब्लास्ट का ‘प्रिया कनेक्शन’! “बालको की ‘ऑनलाइन’ जिद पर कोरबा में संग्राम: 100 करोड़ का व्यापार दांव पर, चेंबर ने किया आर-पार की लड़ाई का ऐलान” बड़ी कार्रवाई: वेदांता बॉयलर ब्लास्ट मामले में चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत प्रबंधन पर FIR दर्ज वेदांता पावर प्लांट हादसा: उद्योग मंत्री ने किया घटनास्थल का निरीक्षण , तकनीकी पहलुओं की जाँच एवं एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश
Home » स्वास्थ्य » ओज़ोन न्यूरो सेंटर में 88 वर्षीय वृद्ध का सफल ऑपरेशन.. इलाज के लिए कई चिकित्सालय घूमने के बाद यहां पहुंचे थे बोधन सिंह

ओज़ोन न्यूरो सेंटर में 88 वर्षीय वृद्ध का सफल ऑपरेशन..  इलाज के लिए कई चिकित्सालय घूमने के बाद यहां पहुंचे थे बोधन सिंह

Share:

 

कोरबा। जहां एक ओर परिजन उम्र दराज को लेकर काफी चिंतित थे कि आपरेशन सफल हो सकता है कि नहीं? हार्निया से पीडित 88 वर्षीय वृद्ध बोधन सिंह जिले के सीमावर्ती क्षेत्र कोरबी निवासी जिसे परिजन एसईसीएल चिकित्सालय के आलावा बिलासपुर व रायपुर तक आपरेशन कराने के लिए गये, मगर डॉक्टरों ने उम्र का हवाला देते हुए आपरेशन नहीं कराने की सलाह दी। परिजनों ने 88 वर्षीय वृद्ध के पेट में दर्द बढ़ते देख कोरबा जिले के रजगामार रोड़ स्थित ओज़ोन न्यूरो सेंटर में संपर्क किया हालांकि ओज़ोन न्यूरो सेंटर के सर्जन डॉ० गोविंद यादव के लिए यह आपरेशन चुनौति भरा ही था।

ओज़ोन न्यूरो सेंटर के डायरेक्टर व एनेस्थीसिया डॉ० वन्या शुक्ला से उच्च स्तरीय बैठक कर इस चुनौति को स्वीकार करते हुए 88 वर्षीय वृद्ध बोधन सिंह का सफल आपरेशन किया गया। एक सप्ताह पूर्व बोधन सिंह को अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया है, वर्तमान समय पर 88 वर्षीय बोधन सिंह अपने घर पर स्वास्थ लाभ ले रहे है तो वहीं दुसरी तरफ जहां परिजनों ने पूरी आस छोड़ चुके थे अब काफी खुश है । बोधन सिंह के परिजनों ने ओज़ोन न्यूरो सेंटर की व्यवस्था तथा डॉक्टरों के आलावा पूरे स्टाफ की अच्छी कार्यकुशलता की तारीफ भी की।

 

क्या कहते एक्सपर्ट

ओज़ोन न्यूरो सेंटर की डायरेक्टर व एनेस्थीसिया डॉ० वन्या शुक्ला व सर्जन डॉ० गोविंद यादव ने बताया की उम्र दराज होने के कारण 88 वर्षीय बोधन सिंह का ऑपरेशन करने में कई समस्या तो रहती हैं । उन्होंने बताया कि बोधन सिंह एएसए ग्रेड आईव्ही रोग से ग्रसित थे, जिसमें स्क्लेरोटिक माइट्रल और महाधमनी वाल्व के साथ इजेक्शन अंश 40 प्रतिशत दी गई, दाएं तरफ हर्नियोराफी और हर्नियोप्लास्टी सफलतापूर्वक लैंडमार्क निर्देशित इलियोइंगुइनल, इलियोहाइपोगैस्ट्रिक और जेनिटोफेमोरल तंत्रिका ब्लॉक की पद्धति से की गई। और यह ऑपरेशन सफल रहा।

Leave a Comment