Latest News
परसाभाठा फोरलेन चौड़ीकरण के विरोध में सड़कों पर उतरे रहवासी और व्यापारी; पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को ज्ञापन सौंपकर आशियाना व रोजगार बचाने की लगाई गुहार परिसीमन पर सियासी संग्राम: राहुल गांधी ने 850 सीटों के प्रस्ताव पर उठाए सवाल, मोदी-शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना बीजापुर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: इंद्रावती के जंगल से 3.84 किलो सोना और 24.22 लाख रुपये नकद बरामद छत्तीसगढ़ पावर कंपनियों में 1,501 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 3 दिसंबर तक करें आवेदन कमीशन के लालच में साइबर ठगों को बैंक खाते देने वाले 3 म्यूल खाताधारक गिरफ्तार, लाखों के लेन-देन का खुलासा एसबीआई बाल्को शाखा में 93.60 लाख रुपये के गबन मामले में पूर्व मुख्य प्रबंधक गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर
Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर सीएम विष्णु देव साय की बधाई, मातृभाषा के व्यापक उपयोग का आह्वान

छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर सीएम विष्णु देव साय की बधाई, मातृभाषा के व्यापक उपयोग का आह्वान

Share:

रायपुर, 28 नवंबर 2026: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के मौके पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी हमारी अस्मिता, स्वाभिमान और सांस्कृतिक विरासत की पहचान है, जिसमें प्रदेश की मिट्टी की सोंधी खुशबू, पुरखों के संस्कार और आत्मीयता बसी हुई है।

सीएम साय ने कहा कि लोकगीतों, लोककथाओं, तीज-त्योहारों और परंपराओं में छत्तीसगढ़ी की मिठास स्पष्ट दिखाई देती है। यह भाषा पीढ़ी दर पीढ़ी जीवन मूल्यों को संजोते हुए लोगों को अपनी जड़ों से जोड़कर रखती है।

उन्होंने जोर दिया कि किसी भी भाषा का असली विकास उसके अधिक से अधिक इस्तेमाल और नई पीढ़ी के जुड़ाव से ही संभव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपनी मातृभाषा पर गर्व करते हुए इसे दैनिक बोलचाल, शिक्षा, साहित्य और रचनात्मक कार्यों में बढ़ावा देना चाहिए। साथ ही, उन्होंने प्रदेशवासियों से छत्तीसगढ़ी के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लेने की अपील की, ताकि इसकी सांस्कृतिक धरोहर आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित पहुंच सके।