दुर्ग (28 नवंबर 2026): दुर्ग जिले के सुपेला थाना और एसीसीयू (ACCU) की संयुक्त टीम ने साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले 3 म्यूल खाताधारकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के बैंक खातों के जरिए साइबर ठगी की लाखों रुपये की रकम के लेन-देन का पता चला है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक, सिम कार्ड, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं।
पुलिस के
, साइबर अपराधों और म्यूल बैंक खातों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुपेला थाना में दर्ज अपराध क्रमांक 1324/2026 (धारा 318(2), 318(3), 317(4) बीएनएस) की जांच के दौरान उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के खातों का विश्लेषण किया गया। जांच में सामने आया कि इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी की अवैध राशि के लेन-देन और ट्रांसफर के लिए किया जा रहा था।
5 से 15 हजार रुपये के कमीशन पर देते थे खाते विवेचना में खुलासा हुआ कि आरोपी कमीशन के लालच में खुद के तथा अन्य लोगों के बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक और सिम कार्ड एजेंटों के जरिए लेकर साइबर ठगों को सौंपते थे। इसके बदले उन्हें 5,000 से 15,000 रुपये तक कमीशन मिलता था। साइबर अपराधी ठगी की रकम को अलग-अलग खातों में भेजकर उसकी पहचान छिपाने के लिए इन खातों का उपयोग करते थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंक खातों की जांच के आधार पर 28 नवंबर 2026 को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके नाम हैं:
-
कांति प्रसाद पारधी (उम्र 33 वर्ष), निवासी सुभम कॉलोनी, आर्य नगर, कोहका, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।
-
वसीम खान (उम्र 30 वर्ष), निवासी शर्मा कॉलोनी, करुणा हॉस्पिटल के पास, नंदिनी रोड, थाना छावनी, जिला दुर्ग।
-
पोषण निषाद (उम्र 27 वर्ष), निवासी ग्राम अंजोरा, वर्तमान पता ग्राम रसमड़ा, चौकी अंजोरा, जिला दुर्ग।
पुलिस की नागरिकों से अपील दुर्ग पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे पैसों या कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक या सिम कार्ड किसी को न दें। यदि खाते का उपयोग साइबर ठगी में होता है, तो खाताधारक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है। किसी भी तरह के दुरुपयोग या साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत बैंक, नजदीकी थाने, हेल्पलाइन नंबर 1930 या पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।




