Latest News
परसाभाठा फोरलेन चौड़ीकरण के विरोध में सड़कों पर उतरे रहवासी और व्यापारी; पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को ज्ञापन सौंपकर आशियाना व रोजगार बचाने की लगाई गुहार परिसीमन पर सियासी संग्राम: राहुल गांधी ने 850 सीटों के प्रस्ताव पर उठाए सवाल, मोदी-शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना बीजापुर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: इंद्रावती के जंगल से 3.84 किलो सोना और 24.22 लाख रुपये नकद बरामद छत्तीसगढ़ पावर कंपनियों में 1,501 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 3 दिसंबर तक करें आवेदन कमीशन के लालच में साइबर ठगों को बैंक खाते देने वाले 3 म्यूल खाताधारक गिरफ्तार, लाखों के लेन-देन का खुलासा एसबीआई बाल्को शाखा में 93.60 लाख रुपये के गबन मामले में पूर्व मुख्य प्रबंधक गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर
Home » Uncategorized » एसबीआई बाल्को शाखा में 93.60 लाख रुपये के गबन मामले में पूर्व मुख्य प्रबंधक गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर

एसबीआई बाल्को शाखा में 93.60 लाख रुपये के गबन मामले में पूर्व मुख्य प्रबंधक गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर

Share:

कोरबा, 28 नवंबर 2026। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की कोरबा स्थित बाल्को शाखा में हुए करीब 94 लाख रुपये के कथित गबन मामले में एसीबी/ईओडब्ल्यू (ACB/EOW) बिलासपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी पूर्व मुख्य प्रबंधक सुनील कुमार झा को गिरफ्तार कर लिया है। उसे झारखंड के दुमका जिले से पकड़ा गया और छत्तीसगढ़ लाकर कोरबा न्यायालय में पेश करने के बाद पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

एसीबी/ईओडब्ल्यू के मुताबिक, वर्ष 2020 में एसबीआई के क्षेत्रीय व्यावसायिक कार्यालय (कोरबा) के तत्कालीन क्षेत्रीय प्रबंधक बापूजी चरण स्वैन ने रायपुर मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी सुनील कुमार झा 1 जून 2018 से 1 अगस्त 2019 तक बाल्को शाखा में मुख्य प्रबंधक के पद पर कार्यरत था। आरोप है कि इसी अवधि में पद का दुरुपयोग करते हुए उसने विभिन्न खातों से 93,60,797 रुपये अवैध रूप से अपनी पत्नी श्वेता झा, वाहन चालक रूदेश्वर सिंह ठाकुर और अन्य खातों में ट्रांसफर किए।

कैसे हुआ गबन और क्या जोड़ी गईं धाराएं?

वर्ष 2020 में अपराध क्रमांक 07/2020 के तहत भादवि की धारा 409 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान अधिकारियों ने टर्म लोन ब्याज खाते, सिस्टम सस्पेंस खाते, डिस्काउंट खाते, संबंधित खाताधारकों के स्टेटमेंट और मूल बैच ट्रांसफर व डेबिट वाउचर जब्त किए।

दस्तावेजों की जांच में पाया गया कि बैंक के बीजीएल (BGL) खातों से रकम डेबिट कर अन्य खातों में भेजी गई और संबंधित वाउचर आरोपी ने ही तैयार किए थे। साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(ए) और 13(2) के साथ भादवि की धारा 420, 467, 468 तथा 471 भी जोड़ी गईं।

दुमका से गिरफ्तारी और आगे की जांच

एसीबी बिलासपुर की टीम ने आरोपी को झारखंड के दुमका जिले के राखाबानी (रसीकपुर) स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। दुमका के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड लेने के बाद उसे कोरबा लाया गया, जहां से न्यायालय ने पुलिस रिमांड मंजूर की। एसीबी/ईओडब्ल्यू अब रिमांड के दौरान लेनदेन और राशि के हस्तांतरण को लेकर आरोपी से विस्तृत पूछताछ कर रही है।