Latest News
परसाभाठा फोरलेन चौड़ीकरण के विरोध में सड़कों पर उतरे रहवासी और व्यापारी; पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को ज्ञापन सौंपकर आशियाना व रोजगार बचाने की लगाई गुहार परिसीमन पर सियासी संग्राम: राहुल गांधी ने 850 सीटों के प्रस्ताव पर उठाए सवाल, मोदी-शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना बीजापुर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: इंद्रावती के जंगल से 3.84 किलो सोना और 24.22 लाख रुपये नकद बरामद छत्तीसगढ़ पावर कंपनियों में 1,501 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 3 दिसंबर तक करें आवेदन कमीशन के लालच में साइबर ठगों को बैंक खाते देने वाले 3 म्यूल खाताधारक गिरफ्तार, लाखों के लेन-देन का खुलासा एसबीआई बाल्को शाखा में 93.60 लाख रुपये के गबन मामले में पूर्व मुख्य प्रबंधक गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर
Home » राजनीति » परिसीमन पर सियासी संग्राम: राहुल गांधी ने 850 सीटों के प्रस्ताव पर उठाए सवाल, मोदी-शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना

परिसीमन पर सियासी संग्राम: राहुल गांधी ने 850 सीटों के प्रस्ताव पर उठाए सवाल, मोदी-शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना

Share:

नई दिल्ली 28/11/2026: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बीजेपी चुनावी प्रक्रिया में धांधली और ‘वोट चोरी’ को छिपाने के उद्देश्य से परिसीमन (Delimitation) की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को सीधे तौर पर निशाने पर लिया।

‘850 सीटें’ और चुनावी नक्शा बदलने की आशंका युवाओं को संबोधित करते हुए और प्रेस वार्ता में राहुल गांधी ने लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों को बढ़ाकर 850 करने के प्रस्ताव पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने इस आंकड़े को लोकतंत्र की संरचना के लिए खतरा बताते हुए कहा कि महिला आरक्षण बिल पहले ही पारित हो चुका है और इसे वर्तमान सीटों पर भी लागू किया जा सकता है। राहुल गांधी के अनुसार, सीटों की संख्या बढ़ाने का वास्तविक मकसद देश के चुनावी नक्शे को अपनी सुविधा के अनुसार बदलना है। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि इसके जरिए उन समुदायों का राजनीतिक प्रतिनिधित्व कम किया जा सकता है जो सरकार की नीतियों का विरोध करते हैं, जिससे विपक्षी नेताओं को निशाना बनाना आसान हो जाएगा।

2024 चुनाव और परिसीमन आयोग की संरचना पर सवाल राहुल गांधी ने 2024 के लोकसभा चुनाव की वैधता पर एक बार फिर सवाल उठाते हुए दावा किया कि चुनाव आयोग ने ऐसे 14 करोड़ मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए जिन्होंने मतदान किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लगातार प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इन मुद्दों को जनता के सामने रखा है, जिससे आम लोगों में भी अपने वोट के सुरक्षित न होने की चिंता बढ़ी है।

प्रस्तावित परिसीमन आयोग के गठन पर बोलते हुए कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि इसकी संरचना ऐसी बनाई गई है जिससे इस पर केंद्र सरकार का पूर्ण नियंत्रण रहेगा। उन्होंने कहा कि आयोग के सदस्यों में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार शामिल होंगे, जबकि एक पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज का चयन प्रधानमंत्री और गृह मंत्री द्वारा किया जाएगा और तीसरे सदस्य को चुनने की जिम्मेदारी मुख्य चुनाव आयुक्त की होगी। राहुल गांधी ने आयोग के फैसलों को अदालत में चुनौती न दिए जाने के प्रावधान पर भी सवाल उठाए और कहा कि विपक्ष इन प्रयासों को सफल नहीं होने देगा।