Latest News
पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राज्य समेत तीन निकायों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान KORBA: छत्तीसगढ़ का इकलौता कनबेरी गौ धाम, जहां होती है बेसहारा व बीमार गोवंश की सेवा; 17 नवंबर को गोपाष्टमी पर जुटेंगे डिप्टी सीएम अरुण साव व दिग्गज नेता रायपुर की बेटी का कमाल: गोवा वर्ल्ड थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में प्रियंका साहू ने जीता स्वर्ण पदक महासमुंद जिला जेल की सुरक्षा में बड़ी चूक: करंट का तार काटकर और कंबलों के सहारे भागे 4 विचाराधीन कैदी कुनकुरी छठ घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सपत्नीक उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, प्रदेश की खुशहाली की कामना की छत्तीसगढ़ के गौरव: कोरबा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. के सी देबनाथ को मिला प्रतिष्ठित ‘लीजेंड इन मेडिसिन’ सम्मान
Home » छत्तीसगढ़ » पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राज्य समेत तीन निकायों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राज्य समेत तीन निकायों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

Share:

रायपुर 17/11/2026 PM SVANidhi Scheme:  प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और पथ विक्रेताओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। भारत सरकार के केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा घोषित ‘स्वनिधि सम्मान अवार्ड्स-2026’ के लिए छत्तीसगढ़ राज्य सहित प्रदेश के तीन नगरीय निकायों—बिलासपुर, बड़े बचेली और दंतेवाड़ा का चयन किया गया है। आगामी 20 नवंबर को नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित भव्य समारोह में ये चारों पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने जानकारी दी कि केंद्रीय मंत्रालय से इस संबंध में आधिकारिक पत्र प्राप्त हो चुका है। समारोह में पुरस्कार ग्रहण करने के लिए भारत सरकार ने राज्य शासन और चयनित निकायों के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को नई दिल्ली आमंत्रित किया है।

इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव ने चयनित निकायों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान नगरीय निकायों की बेहतर कार्यप्रणाली और छोटे व्यवसायियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए गए प्रयासों का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की इस महत्वाकांक्षी योजना से मिला यह प्रोत्साहन प्रदेश के निकायों को स्ट्रीट वेंडर्स के जीवन स्तर में सुधार के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।