📍📍कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गौ धाम और यहाँ बना ‘गौ गोपाल मंदिर’ पूरे छत्तीसगढ़ में अपनी तरह का एकमात्र विशेष सेवा केंद्र है, जहाँ वर्तमान में 800 से 900 गोवंश आश्रित हैं। इस धाम की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहाँ एक भी दुधारू (दूध देने वाली) गाय नहीं रखी जाती, बल्कि केवल निराश्रित, बेसहारा, बीमार और सड़क दुर्घटनाओं में घायल गोवंश का ही निःस्वार्थ भाव से पालन-पोषण और उपचार किया जाता है।📍📍
कोरबा 16/11/2026 Shri Agrasen Gau Dham Kanberi : औद्योगिक नगरी कोरबा के कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गौ धाम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंगलवार, 17 नवंबर को गोपाष्टमी का पावन पर्व अत्यंत भव्य और श्रद्धापूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा। श्री अग्रसेन गौ धाम सेवा समिति द्वारा इस शुभ अवसर पर जिले के सर्व समाज के लिए गौ माता की विशेष पूजा-अर्चना और विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज रविवार को कोरबा प्रेस क्लब के तिलक भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में अग्रवाल सभा व गौ धाम के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा साझा करते हुए क्षेत्र की समस्त धर्मप्रेमी जनता से सपरिवार उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

📍उपमुख्यमंत्री व कैबिनेट मंत्री करेंगे शिरकत पदाधिकारियों ने बताया कि इस भव्य आयोजन में छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत तथा भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी मौजूद रहेंगे। पूरे समारोह की अध्यक्षता अग्रवाल सभा कोरबा के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल करेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान माता माधवी देवी गौ सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष सुनील जैन (टोनी), अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल, अग्रसेन गोधाम सेवा समिति के अध्यक्ष जयंत अग्रवाल, सचिव राधेश्याम अग्रवाल (पिंटू), माता माधवी देवी गौ सेवा समिति के कोषाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल और कोषाध्यक्ष देवाशीष केडिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
📍भक्ति, रास लीला और हास्य का अनोखा संगम
महोत्सव को यादगार बनाने के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इसमें प्रसिद्ध गायक विजय बहादुर अपनी सुमधुर प्रस्तुति देंगे, साथ ही श्रद्धालुओं के लिए राधा-कृष्ण संग रास लीला का भी भव्य आयोजन होगा। इसके अलावा, ‘छत्तीसगढ़ युवा साहित्य रत्न – 2024’ से सम्मानित मशहूर हास्य कवि हीरामणि वैष्णव अपनी चुटीली और गुदगुदाने वाली प्रस्तुतियों से हास्य-उत्सव का रंग जमाएंगे।
📍कार्यक्रम की रूपरेखा
गौ पूजन: प्रातः 8:00 बजे से 10:00 बजे तक
मंचीय कार्यक्रम: दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक
भंडारा प्रसाद: दोपहर 1:30 बजे से गौ गोपाल जी की इच्छा तक
📍छत्तीसगढ़ का अनूठा सेवा केंद्र, जहां होती है केवल असहाय गोवंश की सेवा
पत्रकारों को संबोधित करते हुए माता माधवी देवी गौ सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष सुनील जैन (टोनी) ने गौ धाम की अनूठी कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कनबेरी स्थित यह गौ धाम और यहाँ बना ‘गौ गोपाल मंदिर’ पूरे छत्तीसगढ़ में अपनी तरह का एकमात्र विशेष सेवा केंद्र है, जहाँ वर्तमान में 800 से 900 गोवंश आश्रित हैं। इस धाम की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहाँ एक भी दुधारू (दूध देने वाली) गाय नहीं रखी जाती, बल्कि केवल निराश्रित, बेसहारा, बीमार और सड़क दुर्घटनाओं में घायल गोवंश का ही निःस्वार्थ भाव से पालन-पोषण और उपचार किया जाता है। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज गोपाष्टमी पर आने वाले श्रद्धालु परिसर में स्थापित भव्य ‘गौ गोपाल मंदिर’ के दर्शन का लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे।
📍गौ-सेवा, तुलादान और पारिवारिक आयोजनों की पारदर्शी व्यवस्था
श्री अग्रसेन गौ सेवा समिति के अध्यक्ष जयंत अग्रवाल ने बताया कि आमजन को गौ-सेवा से जोड़ने के लिए समिति ने वर्षभर चलने वाली पारदर्शी योजनाएं तय की हैं:
-
वार्षिक गौ-पालन संकल्प: कोई भी श्रद्धालु 11,000 रुपये की सहयोग राशि प्रदान कर अपने या परिजनों के नाम से पूरे एक वर्ष तक एक गौ माता के भरण-पोषण का संकल्प ले सकता है।
-
तुलादान सुविधा: गौ धाम में गुड़, हरा चारा और पशु आहार के माध्यम से तुलादान की व्यवस्था उपलब्ध है। इसके लिए बड़ों का शुल्क 2,100 रुपये और 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए 1,100 रुपये निर्धारित किया गया है।
-
सवामणी: श्रद्धालु मात्र 251 रुपये का सहयोग देकर हरे चारे की सवामणी भी करा सकते हैं।
-
पारिवारिक उत्सव: आम नागरिक अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ या अन्य मांगलिक अवसरों पर गौ धाम परिसर में शुद्ध भोजन और नाश्ते का आयोजन कर सकते हैं, जिसके लिए एक दिन पूर्व सूचना देना अनिवार्य होगा। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज किसी भी प्रकार की बुकिंग या जानकारी के लिए गोधाम प्रबंधक रोहरलाल यादव (मो. 6260900422) अथवा समिति के पदाधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है।
📍पहुंच मार्ग का 75 फीसदी निर्माण कार्य पूर्ण
प्रेस वार्ता में गौ धाम तक पहुँचने वाले मार्ग की स्थिति के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए पदाधिकारियों ने बताया कि कनबेरी क्षेत्र कटघोरा विधानसभा के अंतर्गत आता है। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल की विधायक निधि से 40 लाख रुपये की लागत वाली सीसी रोड स्वीकृत की गई है। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज इस सड़क का लगभग 70 से 75 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्य भी गोपाष्टमी पर्व से पूर्व तेजी से पूर्ण कर लिया जाएगा, ताकि भक्तों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।




