Latest News
कोरबा जिले में 16 से 30 नवंबर तक चलेगा “सुरक्षित आहार, हमर अधिकार” विशेष अभियान: होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट की होगी शत-प्रतिशत जांच थाना साइबर जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: व्हाट्सएप पर APK फाइल भेजकर SBI खाते से 98 हजार रुपये ठगने वाला आरोपी केरल से गिरफ्तार छठ घाटों पर पहुँचकर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने की पूजा-अर्चना, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर पूर्वांचल समाज को दी महापर्व के शुभकामनाएँ – मक्का में कुदरत का कहर: मूसलाधार बारिश से शहर बना दरिया, उमराह यात्रियों के लिए जारी हुआ हाई अलर्ट! किश्तवाड़ में शहीद SPOs के शवों को डंपर में ले जाने पर भड़कीं बीजेपी विधायक शगुन परिहार, वीडियो वायरल कोरबा: गेवरा में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने एसईसीएल कर्मी के स्कूटर को मारी टक्कर, 200 मीटर तक घसीटा; ASI पर लगा लापरवाही का आरोप
Home » Uncategorized » थाना साइबर जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: व्हाट्सएप पर APK फाइल भेजकर SBI खाते से 98 हजार रुपये ठगने वाला आरोपी केरल से गिरफ्तार

थाना साइबर जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: व्हाट्सएप पर APK फाइल भेजकर SBI खाते से 98 हजार रुपये ठगने वाला आरोपी केरल से गिरफ्तार

Share:

जांजगीर चांपा 16/11/2026 APK File Scam :   जांजगीर-चांपा जिले की साइबर पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए केरल से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई है। आरोपी ने व्हाट्सएप पर शादी के निमंत्रण कार्ड के बहाने एक फर्जी APK फाइल भेजकर प्रार्थी का मोबाइल हैक किया था और एसबीआई बैंक खाते से 98 हजार रुपये उड़ा लिए थे।

घटना का विवरण

मामले के अनुसार, 6 जून 2026 को नैला स्टेशन रोड निवासी प्रार्थी राजेश कुमार थवाईत के व्हाट्सएप पर एक APK फाइल भेजी गई थी। फाइल डाउनलोड करते ही प्रार्थी का मोबाइल हैक हो गया और बैंक खाते से 98 हजार रुपये निकाल लिए गए। प्रार्थी की शिकायत पर साइबर थाना में अपराध क्रमांक 15/2026, धारा 318 (4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

NCRP पोर्टल से मिला सुराग और गिरफ्तारी

जांच के दौरान NCRP पोर्टल से मिले डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस केरल के मल्लपुरम जिले के कोण्डोट्टी निवासी आरोपी अब्दुल अजीज (29 वर्ष) तक पहुंची। पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने ठगी की रकम निकालकर घरेलू खर्च में उपयोग करना स्वीकार किया है। आरोपी के खाते में गुजरात से जुड़ी 21 हजार रुपये की अन्य संदिग्ध शिकायत भी पाई गई है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन और बैंक खाता जब्त कर लिया है तथा खाते को सीज कर दिया है।

जांजगीर पुलिस की अपील

साइबर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि व्हाट्सएप पर किसी भी अनजान या संदिग्ध APK फाइल (जैसे शादी का कार्ड, मोटर चालान, या सरकारी योजना) को डाउनलोड न करें। किसी परिचित द्वारा ऐसी फाइल भेजे जाने पर भी पहले उसकी पुष्टि अवश्य करें। ऑनलाइन ठगी का शिकार होने पर तुरंत 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।