Latest News
कोरबा जिले में 16 से 30 नवंबर तक चलेगा “सुरक्षित आहार, हमर अधिकार” विशेष अभियान: होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट की होगी शत-प्रतिशत जांच थाना साइबर जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: व्हाट्सएप पर APK फाइल भेजकर SBI खाते से 98 हजार रुपये ठगने वाला आरोपी केरल से गिरफ्तार छठ घाटों पर पहुँचकर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने की पूजा-अर्चना, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर पूर्वांचल समाज को दी महापर्व के शुभकामनाएँ – मक्का में कुदरत का कहर: मूसलाधार बारिश से शहर बना दरिया, उमराह यात्रियों के लिए जारी हुआ हाई अलर्ट! किश्तवाड़ में शहीद SPOs के शवों को डंपर में ले जाने पर भड़कीं बीजेपी विधायक शगुन परिहार, वीडियो वायरल कोरबा: गेवरा में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने एसईसीएल कर्मी के स्कूटर को मारी टक्कर, 200 मीटर तक घसीटा; ASI पर लगा लापरवाही का आरोप
Home » Uncategorized » छठ घाटों पर पहुँचकर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने की पूजा-अर्चना, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर पूर्वांचल समाज को दी महापर्व के शुभकामनाएँ –

छठ घाटों पर पहुँचकर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने की पूजा-अर्चना, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर पूर्वांचल समाज को दी महापर्व के शुभकामनाएँ –

Share:

कोरबा: लोक आस्था, श्रद्धा और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयसिंह अग्रवाल ने रविवार की शाम शहर के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और छठी मैया से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

घाटों पर उपस्थित छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं से मिलकर श्री अग्रवाल ने उनकी साधना व अटूट आस्था के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने पूर्वांचल समाज के लोगों से आत्मीय भेंट कर उनका अभिवादन किया और पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि छठ महापर्व केवल सूर्य उपासना का पर्व नहीं है, बल्कि यह हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, सामाजिक एकता, पारिवारिक संस्कारों और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का एक अनूठा प्रतीक है। यह पर्व हमें अनुशासन, समर्पण, पवित्रता, त्याग और सामूहिक सद्भाव का संदेश देता है।

उन्होंने आगे कहा कि पूर्वांचल समाज ने अपनी कड़ी मेहनत, प्रतिभा और सांस्कृतिक विरासत से कोरबा के सामाजिक व आर्थिक विकास में अहम योगदान दिया है। यहाँ विभिन्न संस्कृतियों और परंपराओं के लोग आपसी भाईचारे के साथ एक परिवार की तरह रहते हैं। यही सामाजिक समरसता हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

त्योहारों की सार्थकता पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि उत्सव तभी सार्थक होते हैं जब उनकी खुशियां समाज के हर वर्ग तक पहुंचें। इस दौरान पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।