Latest News
एम्स की निदेशक डॉ. विभा दत्ता के निजी अस्पताल में इलाज कराने की खबर पर आया स्पष्टीकरण, जानिए क्या है पूरा मामला छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: 1 नवंबर से बढ़ेगा DA, जानिए किसे कितना फायदा 2027 चुनाव के लिए अमित शाह का मंत्र: कार्यकर्ताओं से बोले- ‘अर्जुन की तरह बनाएं निशाना’, सीएम योगी की माफिया-मुक्त UP के लिए की तारीफ स्मृति ईरानी का बड़ा हमला: राहुल गांधी की उम्र पर तंज, कहा- “अब लड़ाई अमेठी तक सीमित नहीं, सीधे राजधानी में आ गई है” ED और EOW का छत्तीसगढ़ में बड़ा एक्शन: रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव में कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी गढ़ में बड़ी हार: क्या वाराणसी और नागपुर के चुनावी नतीजों से कमजोर हुआ राहुल गांधी का ‘वोट चोरी’ नैरेटिव?
Home » Uncategorized » 2027 चुनाव के लिए अमित शाह का मंत्र: कार्यकर्ताओं से बोले- ‘अर्जुन की तरह बनाएं निशाना’, सीएम योगी की माफिया-मुक्त UP के लिए की तारीफ

2027 चुनाव के लिए अमित शाह का मंत्र: कार्यकर्ताओं से बोले- ‘अर्जुन की तरह बनाएं निशाना’, सीएम योगी की माफिया-मुक्त UP के लिए की तारीफ

Share:

लखनऊ 30/10/2026 BJP UP Executive Meeting :लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की उपस्थिति में अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनमें चुनावी ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने राज्य सरकार की कानून-व्यवस्था की सराहना करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और भरोसा जताया कि पार्टी तीसरी बार भी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी।

तीसरी बार सरकार बनते ही लागू होगी समान नागरिक संहिता

अमित शाह ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार ‘अंगद का पैर’ है, जिसे कोई भी ताकत हिला नहीं सकती। उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 2027 में जनता के आशीर्वाद से दोबारा सरकार बनते ही राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की जाएगी। गृहमंत्री ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अर्जुन की भांति ‘मछली की आंख’ पर ध्यान केंद्रित कर चुनावी तैयारियों में पूरी निष्ठा से जुट जाएं।

30 अक्तूबर 1990 की घटना का उल्लेख और विपक्ष पर हमला अमित शाह ने 30 अक्तूबर की ऐतिहासिक तिथि का स्मरण कराते हुए विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि 1990 में आज ही के दिन अयोध्या में निहत्थे रामभक्तों और कारसेवकों पर गोलियां चलाई गई थीं। उन्होंने सवाल उठाया कि निहत्थे लोगों पर गोलियां चलवाने वाले लोग किस नैतिकता के आधार पर सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। शाह ने स्पष्ट किया कि जहां विपक्ष ने गोलियां चलवाईं, वहीं भाजपा ने भव्य राम मंदिर का निर्माण कराया, जिसे जनता सदैव याद रखेगी।

वोट चोरी के आरोपों पर संसद में खुली चर्चा की चुनौती सपा और कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे वोट चोरी के आरोपों पर तंज कसते हुए गृहमंत्री ने कहा कि विपक्ष मैच हारने के बाद अंपायर को दोष दे रहा है। उन्होंने विपक्ष को चुनौती दी कि सरकार इस मुद्दे पर संसद का विशेष सत्र बुलाकर चर्चा कराने के लिए तैयार है। विपक्ष संसद में आकर अपनी बात रखे, सरकार उनके हर सवाल का तथ्यात्मक और बिंदुवार जवाब देने के लिए पूरी तरह सक्षम है।

माफिया मुक्त उत्तर प्रदेश के लिए सीएम योगी की तारीफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन की सराहना करते हुए अमित शाह ने कहा कि कठोर और पारदर्शी प्रशासन के कारण ही उत्तर प्रदेश आज पूरी तरह माफिया मुक्त हो पाया है। उन्होंने याद दिलाया कि 2014 से पूर्व राज्य में भाजपा का ढांचा बेहद कमजोर था, परंतु कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास और जनता के विश्वास के बल पर पार्टी ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 में भी भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ राज्य में सरकार बनाएगी।