Latest News
स्मृति ईरानी का बड़ा हमला: राहुल गांधी की उम्र पर तंज, कहा- “अब लड़ाई अमेठी तक सीमित नहीं, सीधे राजधानी में आ गई है” ED और EOW का छत्तीसगढ़ में बड़ा एक्शन: रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव में कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी गढ़ में बड़ी हार: क्या वाराणसी और नागपुर के चुनावी नतीजों से कमजोर हुआ राहुल गांधी का ‘वोट चोरी’ नैरेटिव? भाजपा ने पांच राज्यों में किए सोशल मीडिया संगठन में बदलाव, छत्तीसगढ़ के दो नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी प्रयागराज: घर में ज़मीन के नीचे दबे नीले ड्रमों से मिले करोड़ों रुपये, नोटबंदी के काले धन का सनसनीखेज खुलासा Honda CB350C का नया डार्क लुक: दिवाली से पहले कंपनी ने पेश किया ऑल-ब्लैक स्टाइल वेरिएंट
Home » राजनीति » भाजपा ने पांच राज्यों में किए सोशल मीडिया संगठन में बदलाव, छत्तीसगढ़ के दो नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

भाजपा ने पांच राज्यों में किए सोशल मीडिया संगठन में बदलाव, छत्तीसगढ़ के दो नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Share:

नई दिल्ली /रायपुर 29 अक्टूबर 2026 BJP, Social Media Team :भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी चुनावी तैयारियों और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से पांच राज्यों में अपने सोशल मीडिया ढांचे में फेरबदल करते हुए नई नियुक्तियां की हैं। पार्टी के राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक दीपक महस्के द्वारा जारी इस सूची में छत्तीसगढ़ के दो युवा नेताओं को दूसरे राज्यों में अहम प्रभार सौंपे गए हैं।

प्रमुख नियुक्तियां:

  • उत्तर प्रदेश: पंकज शुक्ला को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है, जबकि छत्तीसगढ़ के मितुल कोठारी को भी यहां सोशल मीडिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

  • उत्तराखंड: मनन दानी को प्रभारी नियुक्त किया गया है, और छत्तीसगढ़ के सोमेश पांडे को भी उत्तराखंड में सोशल मीडिया का दायित्व सौंपा गया है।

  • पंजाब: चेतन ब्रागटा को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है।

  • अन्य राज्य: इसके अलावा गोवा और मणिपुर में भी सोशल मीडिया टीम के लिए नए प्रभारियों और सदस्यों की नियुक्तियां की गई हैं।

पार्टी द्वारा यह संगठनात्मक कदम विभिन्न राज्यों में चुनावी तैयारियों को तेज करने और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति के तहत उठाया गया है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।