Latest News
रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी! 4 करोड़ का कैश, सीक्रेट चेंबर और कोर्ट का झटका: छत्तीसगढ़ के चर्चित कैश जब्ती मामले में आया नया मोड़! लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर गूंजा राष्ट्रीय एकता का संकल्प, मंत्री लखन लाल देवांगन व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर: छत्तीसगढ़ में प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगी राहत, सीएम साय ने दिए सर्वे के निर्देश छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे के बाद सियासी घमासान: सुधांशु त्रिवेदी बोले— ‘जंगल से नक्सलवाद गया, पर दिल्ली में ‘दिमागी नक्सल’ बाकी’
Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: 1 नवंबर से बढ़ेगा DA, जानिए किसे कितना फायदा

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: 1 नवंबर से बढ़ेगा DA, जानिए किसे कितना फायदा

Share:

रायपुर (30 अक्टूबर): छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों के लिए त्योहारों के मौसम में बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल करते हुए राज्य शासन के वित्त विभाग ने महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। वित्त निर्देश 30/2026 के अनुसार, सातवें और छठवें वेतनमान में कार्यरत कर्मचारियों को नई दरों का लाभ 1 नवंबर 2026 से मिलेगा।

📌 7वें वेतनमान में 2% की बढ़ोतरी

सातवें वेतनमान के तहत कार्यरत कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत का इजाफा किया गया है। इस वृद्धि के बाद कर्मचारियों का DA 58% से बढ़कर 60% हो गया है। इससे राज्य के नियमित कर्मचारियों की मासिक आय में सीधी बढ़ोतरी होगी।

📌 6वें वेतनमान वालों को 5% की राहत

छठवें वेतनमान के तहत आने वाले कर्मचारियों को 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी का लाभ मिला है। इनका DA अब 257% से बढ़कर 262% हो जाएगा।

📌 इन कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ

वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश केवल नियमित शासकीय सेवकों तक सीमित नहीं है। इसका लाभ UGC, AICTE, कार्यभारित और आकस्मिकता निधि (Contingency Fund) से वेतन प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को भी समान रूप से मिलेगा।

latest news