Latest News
चक्रवात का असर: 28 और 29 अक्टूबर को कोरबा जिले में बारिश की संभावना, कलेक्टर ने दिए सतर्क रहने के निर्देश कोरबा में विकास कार्यों की सौगात: सीएसईबी चौक पर वेटिंग शेड और तीन प्रमुख मार्गों पर 195 नई स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण कोरबा में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की बड़ी पहल: कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक, उद्योगों की मांग के अनुसार आईटीआई और पॉलीटेक्निक में चलेंगें नए कोर्स कोरबा शहर की 20 प्रमुख सड़कों का बदला जाएगा रूप, ₹24 करोड़ से अधिक के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ आरोप: कोरबा में 15 कमरे बुक कराकर की जा रही थी प्रार्थना सभा, बजरंग दल के विरोध के बाद हाथापाई; पुलिस में शिकायत नो वीआईपी कल्चर, सादगी के साथ स्मृति ईरानी का छत्तीसगढ़ मिशन शुरू
Home » कोरबा » कोरबा: हसदेव नदी के पुल से आरक्षक ने लगाई छलांग, तलाश जारी

कोरबा: हसदेव नदी के पुल से आरक्षक ने लगाई छलांग, तलाश जारी

Share:

कोरबा 24/10/2026। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के मोरगा चौकी क्षेत्र अंतर्गत केंदई के पास हसदेव नदी के पुल से एक आरक्षक के नदी में कूदने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुल पर आरक्षक की लावारिस मोटरसाइकिल खड़ी मिली, जिसके पास से मोबाइल, पर्स, पुलिस पहचान पत्र और अन्य व्यक्तिगत दस्तावेज बरामद हुए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही मोरगा चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। दस्तावेजों के आधार पर आरक्षक की पहचान 31 वर्षीय सुनील बेक के रूप में हुई है, जो सरगुजा जिले के प्रेमनगर थाना अंतर्गत तारापुर चौकी में पदस्थ हैं।

पुलिस ने घटना की सूचना आरक्षक के संबंधित थाने और उच्च अधिकारियों को दे दी है। हसदेव नदी में पानी का तेज बहाव और रात का अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आरक्षक की तलाश के लिए एसडीआरएफ (SDRF) के गोताखोरों की टीम को बुलाया गया है, जो सुबह से सघन खोजबीन अभियान चलाएगी। फिलहाल आरक्षक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।