Latest News
Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़: मनेंद्रगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई यात्रियों से भरी बस; बस मालिक समेत 5 की मौत, 20 से अधिक घायल

छत्तीसगढ़: मनेंद्रगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई यात्रियों से भरी बस; बस मालिक समेत 5 की मौत, 20 से अधिक घायल

Share:

मनेंद्रगढ़, 22 अक्टूबर: मनेंद्रगढ़ से केल्हारी-जनकपुर मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। केल्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़हंसवाही स्थित सेमरमथानी मोड़ पर एक अनियंत्रित बस सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में बस मालिक सिपाही लाल समेत 5 यात्रियों की जान चली गई, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में से 5 की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई राज ट्रेवल्स की बस जानकारी के अनुसार, राज ट्रेवल्स की बस मनेंद्रगढ़ से केल्हारी की ओर जा रही थी। बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। दोपहर के समय जैसे ही बस सेमरमथानी मोड़ के पास पहुंची, अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बस सीधे पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों व पुलिस ने किया रेस्क्यू, कई अस्पताल रेफर

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और नागरिकों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) केल्हारी पहुंचाया गया। इलाज के दौरान बस मालिक समेत 5 लोगों ने दम तोड़ दिया। चालक सलाउद्दीन (45) सहित 6 गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ और मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का उपचार जारी है।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने घटनास्थल तथा अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घायलों के उचित इलाज के निर्देश दिए।

घायलों में छोटे बच्चे व महिलाएं भी शामिल

हादसे में घायल प्रमुख यात्रियों की सूची:

  • चालक: सलाउद्दीन (45 वर्ष, हंसपुर केल्हारी)

  • बच्चे व युवा: मो. रिहान (1 वर्ष), मो. अफरोज (8 वर्ष), अंश (5 वर्ष), शिवानी (4 वर्ष), सुधा (12 वर्ष)

  • अन्य घायल: लक्ष्मी (27 वर्ष), सुशीला (25 वर्ष), नितेश (54 वर्ष), मीरा (30 वर्ष), प्रियंका, वसुंधरा, सृष्टि, श्यामवती, सकलनिया, राम निषाद, सूरज एवं अन्य।

latest news