Latest News
संस्कृति विभाग ने छत्तीसगढ़ राज्य सम्मान 2026 के लिए आमंत्रित की प्रविष्टियां अंबिकापुर: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान विवाद, प्रशिक्षु DSP से मारपीट और कार में तोड़फोड़; 6 आरोपी हिरासत में थाने में भाजपा नेता से SHO ने कराया ‘नागिन डांस’, 20 बोरी सीमेंट भी मांगने का आरोप, लाइन हाजिर 🚩 विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा 2026: सिरहासार भवन में गड़ी ‘डेरी’, विशाल मांगलिक मंडप की पड़ी भव्य आधारशिला कोरबा में विवादित राताखार बाईपास सीमांकन पर रोक, मंत्री के आश्वासन के बाद कलेक्टर ने बुलाई व्यापारियों की बैठक भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में नई नियुक्तियां घोषित
Home » Uncategorized » थाने में भाजपा नेता से SHO ने कराया ‘नागिन डांस’, 20 बोरी सीमेंट भी मांगने का आरोप, लाइन हाजिर

थाने में भाजपा नेता से SHO ने कराया ‘नागिन डांस’, 20 बोरी सीमेंट भी मांगने का आरोप, लाइन हाजिर

Share:

 

“SHO makes BJP leader do ‘Nagin Dance’ in police station, accused of demanding 20 bags of cement; shunted to Police Lines”

जालौन 25 सितंबर 2026 : उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाने वाला एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक रामपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक (SHO) शिव प्रकाश सिंह पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता से 20 बोरी सीमेंट मांगने और इनकार करने पर थाने में बंधक बनाकर ‘नागिन डांस’ कराने का गंभीर आरोप लगा है। शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक (SP) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है।

क्या है पूरा मामला?

भाजपा नेता दिनेश मिश्रा के अनुसार, उनके यहाँ काम करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस शराब के नशे में हुड़दंग मचाने के आरोप में हिरासत में लेकर थाने आई थी। जब दिनेश मिश्रा उसे छुड़ाने रामपुरा थाने पहुँचे, तो आरोप है कि थाना प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने उनसे 20 बोरी सीमेंट देने की मांग की।

दिनेश मिश्रा द्वारा असमर्थता जताने पर थाना प्रभारी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि इसके बाद थाना प्रभारी ने उन्हें कमरे के भीतर ‘नागिन डांस’ करने पर मजबूर किया।

अन्य नेताओं से भी अभद्रता का आरोप

घटना यहीं नहीं रुकी। भाजपा नेता का दावा है कि इसके बाद रामपुरा मंडल अध्यक्ष संतोष प्रजापति को भी देर रात थाने बुलाया गया। उनके साथ भी बदसलूकी की गई और ‘नागिन डांस’ कराने की धमकी दी गई।

इस घटना से आक्रोशित होकर दिनेश मिश्रा, संतोष प्रजापति और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी समेत कई भाजपा नेताओं ने पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह से मुलाकात की और लिखित शिकायत दर्ज कराई। माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन ने भी इन आरोपों को सही बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की।

SP ने की कार्रवाई, नए थाना प्रभारी नियुक्त

मामले की गंभीरता और पूर्व में आई शिकायतों को देखते हुए SP विनय कुमार सिंह ने तत्काल प्रभाव से थाना प्रभारी शिव प्रकाश सिंह को लाइन हाजिर कर पुलिस लाइन भेज दिया है। उनके स्थान पर केपी सरोज को रामपुरा थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। पुलिस प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं।

Leave a Comment