Latest News
संस्कृति विभाग ने छत्तीसगढ़ राज्य सम्मान 2026 के लिए आमंत्रित की प्रविष्टियां अंबिकापुर: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान विवाद, प्रशिक्षु DSP से मारपीट और कार में तोड़फोड़; 6 आरोपी हिरासत में थाने में भाजपा नेता से SHO ने कराया ‘नागिन डांस’, 20 बोरी सीमेंट भी मांगने का आरोप, लाइन हाजिर 🚩 विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा 2026: सिरहासार भवन में गड़ी ‘डेरी’, विशाल मांगलिक मंडप की पड़ी भव्य आधारशिला कोरबा में विवादित राताखार बाईपास सीमांकन पर रोक, मंत्री के आश्वासन के बाद कलेक्टर ने बुलाई व्यापारियों की बैठक भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में नई नियुक्तियां घोषित
Home » छत्तीसगढ़ » अंबिकापुर: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान विवाद, प्रशिक्षु DSP से मारपीट और कार में तोड़फोड़; 6 आरोपी हिरासत में

अंबिकापुर: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान विवाद, प्रशिक्षु DSP से मारपीट और कार में तोड़फोड़; 6 आरोपी हिरासत में

Share:

अंबिकापुर ,छत्तीसगढ़ 25 सितंबर 2026 ,DSP Attacked Ambikapur :छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान एक बड़ी घटना सामने आई है। रास्ते से गाड़ी निकालने और साइड देने को लेकर हुए विवाद में कुछ युवकों ने दरिमा थाना प्रभारी व प्रशिक्षु डीएसपी (Trainee DSP) निशांत कुर्रे के साथ मारपीट की और उनकी निजी कार में तोड़फोड़ की। इस घटना में पुलिस अधिकारी को चोटें भी आई हैं। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मणिपुर थाना पुलिस ने 6 युवकों को हिरासत में ले लिया है।

साइड देने को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात लगभग 10 बजे प्रशिक्षु डीएसपी निशांत कुर्रे क्षेत्र के भ्रमण के बाद अपनी निजी कार से दरिमा से अंबिकापुर लौट रहे थे। कंठी और जगदीशपुर के बीच सड़क पर गणेश विसर्जन की झांकी और जुलूस के कारण भारी जाम लगा था। डीएसपी ने जुलूस में शामिल लोगों को रास्ता व्यवस्थित करने और गाड़ी निकालने के लिए साइड देने की समझाइश दी। इसी बात पर कुछ असामाजिक तत्वों की उनसे कहासुनी हो गई और देखते ही देखते विवाद गहरा गया।

अधिकारी से मारपीट और वाहन में तोड़फोड़

विवाद इतना बढ़ गया कि उपद्रवी युवकों ने पुलिस अधिकारी के साथ हाथापाई और मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं, असामाजिक तत्वों ने उनकी निजी कार को निशाना बनाते हुए उसके शीशे तोड़ दिए और वाहन को काफी नुकसान पहुँचाया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 6 गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

घटना के तुरंत बाद पीड़ित अधिकारी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद मणिपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना स्थल और आसपास से 6 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है और अन्य शामिल आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज व पूछताछ का सहारा लिया जा रहा है।

SDOP ने दी आधिकारिक जानकारी

अंबिकापुर SDOP राकेश बघेल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दरिमा थाना प्रभारी निशांत कुर्रे गश्त पर थे। विसर्जन जुलूस और तेज आवाज में बज रहे डीजे के कारण रास्ता बंद था। जब उन्होंने व्यवस्था बनाने और रास्ता साफ कराने की कोशिश की, तब कुछ युवकों ने उन पर हमला कर दिया। फिलहाल हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ जारी है और कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment