Latest News
कोरबा में विवादित राताखार बाईपास सीमांकन पर रोक, मंत्री के आश्वासन के बाद कलेक्टर ने बुलाई व्यापारियों की बैठक भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में नई नियुक्तियां घोषित दुर्ग में दिनदहाड़े सनसनी: गिरवी रखने के बहाने आए नकाबपोश ने ज्वेलर पर चाकुओं से किया हमला, हालत गंभीर महंगाई के दौर में अनोखा खेल! सरकारी रेट से ₹600 तक सस्ते में बिक रहे LPG सिलिंडर, जानिए क्या है मजबूरी ट्रंप-जिनपिंग महामुलाकात: व्यापार युद्ध से ईरान संकट तक… क्या दिशा बदलेगा 10 साल बाद हुआ यह ऐतिहासिक अमेरिका दौरा? कोरबा में मल्टीलेवल पार्किंग के पास चौपाटी योजना का विरोध: 22 व्यापारियों का छलका दर्द, चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने की स्थल परिवर्तन की मांग
Home » Uncategorized » रामदेव पीर जयंती पर भव्य समारोह: गुजराती समाज की नवीन कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण, कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने की 20 लाख की घोषणा

रामदेव पीर जयंती पर भव्य समारोह: गुजराती समाज की नवीन कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण, कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने की 20 लाख की घोषणा

Share:

समारोह में कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन,जिला भाजपाध्यक्ष गोपाल मोदी एवं निगम सभापति नूतन सिंह हुए शामिल..

​कोरबा 22 सितंबर 2026। डीडीएम रोड स्थित श्री गुजराती समाज भवन जलाराम मंदिर परिसर में श्री गुजराती समाज, कोरबा एवं श्री जलाराम सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में श्री रामदेव पीर जयंती समारोह अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।उनके साथ आमंत्रित अतिथियों ने संत श्री जलाराम बापा,राम दरबार एवं श्री रामदेव पीर जी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की समृद्धि की कामना की।

नवीन कार्यकारिणी ने ली शपथ

​जयंती समारोह के दौरान श्री गुजराती समाज की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज के संरक्षक धीरेन संघवी ने आगामी दो वर्षीय कार्यकाल के लिए सर्वसम्मति से निर्वाचित अध्यक्ष मनोज शर्मा को मंच पर आमंत्रित किया।

Advt

​अध्यक्ष मनोज शर्मा ने अपनी नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के नामों की घोषणा की, जिन्हें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने पद एवं निष्ठा की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि ने नवनियुक्त अध्यक्ष मनोज शर्मा एवं उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए समाज की एकता, सेवा और प्रगति के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करने की शुभकामनाएँ दीं।

समाज भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपए की स्वीकृति

​समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने गुजराती समाज के सामाजिक व जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की।साथ ही उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए एक माह के सेवा संकल्प अभियान की जानकारी दी।उन्होंने समाज भवन निर्माण हेतु 20 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। इस घोषणा पर अध्यक्ष मनोज शर्मा ने समस्त गुजराती समाज की ओर से मंत्री जी का सहृदय आभार व्यक्त किया।

अतिथियों ने सराहा गुजराती समाज का योगदान

​कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि रामदेव पीर जयंती के अवसर पर नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समाज को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा।उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्य एक तरह से बेहद दुष्कर होता है क्योंकि सभी को साथ ले कर कार्य करना होगा।ऐसे में समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रशंसा के साथ साथ टिका टिप्पणी और आलोचना के लिए भी तैयार रहना चाहिए।

​विशिष्ट अतिथि नगर निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि गुजराती समाज अपनी व्यापारिक कुशलता के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति में रच-बसकर सामाजिक सेवा में अग्रगण्य रहता है। यही वजह है कि देश भर में गुजरात और गुजरातियों की एक विशेष पहचान है।

भजन गायक सुमित एवं पंडित उमाशंकर का सम्मान

इस समारोह में नागपुर के युवा भजन गायक सुमित शर्मा ने अत्यंत मधुर प्रस्तुति दी।वहीं पंडित उमाशंकर शास्त्री के नेतृत्व में सम्पूर्ण पूजन अभिषेक कार्य आचार्यों ने संपन्न कराया।सुमित शर्मा एवं उमाशंकर शास्त्री को मुख्य अतिथि मंत्री लखनलाल देवांगन ने स्मृति चिन्ह भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया।

​अतिथियों का समाज के वरिष्ठजनों ने किया सम्मान

​समारोह के मंच पर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों के साथ गुजराती समाज के संरक्षक शांतिलाल चौहान , धीरेन संघवी एवं श्री जलाराम सेवा समिति के अध्यक्ष संजय चौहान गरिमामय रूप से मंचासीन रहे। अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान स्मृति चिन्ह प्रदान कर समाज व समिति के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा किया गया।कार्यक्रम का संचालन सुरेश चौहान एवं आभार प्रदर्शन पीयूष राठौड़ ने किया।पीयूष राठौड़ ने अपने सम्बोधन में कहा कि जिस तरह अतिथियों द्वारा अध्यक्ष मनोज शर्मा को सहयोग मिलता रहा है वैसा ही आगे समाज की नई पीढ़ी को भी सहयोग,मार्गदर्शन मिलता रहेगा ऐसा भरोसा है।महिला मंडल की अध्यक्ष बिंदु मकवाना के साथ सदस्यों ने आयोजन की व्यवस्था हेतु अपनी सक्रिय भागीदारी दी।

0 इनकी रही ​गरिमामयी उपस्थिति

​इस भव्य आयोजन में जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, एमआईसी सदस्य नरेंद्र देवांगन, राकेश नागरमल अग्रवाल,नरेंद्र पाटनवार,आकाश श्रीवास्तव,अभिषेक पालीवाल विशेष रूप से शामिल हुए।

समाज के सचिव अतुल चौहान, कोषाध्यक्ष पियूष राठौड़, उपाध्यक्ष रोहित शाह, विशाल चावड़ा, भरत मकवाना, कल्पेश राठौड़, नंदलाल जेठवा,प्रदीप चौहान, तुषार चौहान, उमेश मकवाना, तन्मय टांक, चिराग चौहान, राजेश चौहान, वैभव भट्ट, मनन उपाध्याय, गौरव चौहान, कान्हा मकवाना ,अमन टांक आदि ने आयोजन की सफलता हेतु अपना सक्रिय योगदान दिया।

 

 

Leave a Comment