Latest News
कोरबा में विवादित राताखार बाईपास सीमांकन पर रोक, मंत्री के आश्वासन के बाद कलेक्टर ने बुलाई व्यापारियों की बैठक भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में नई नियुक्तियां घोषित दुर्ग में दिनदहाड़े सनसनी: गिरवी रखने के बहाने आए नकाबपोश ने ज्वेलर पर चाकुओं से किया हमला, हालत गंभीर महंगाई के दौर में अनोखा खेल! सरकारी रेट से ₹600 तक सस्ते में बिक रहे LPG सिलिंडर, जानिए क्या है मजबूरी ट्रंप-जिनपिंग महामुलाकात: व्यापार युद्ध से ईरान संकट तक… क्या दिशा बदलेगा 10 साल बाद हुआ यह ऐतिहासिक अमेरिका दौरा? कोरबा में मल्टीलेवल पार्किंग के पास चौपाटी योजना का विरोध: 22 व्यापारियों का छलका दर्द, चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने की स्थल परिवर्तन की मांग
Home » छत्तीसगढ़ » बसना में कथित महुआ शराब पीने से दो लोगों की मौत, मुंह से झाग निकलने के बाद बिगड़ी थी तबीयत

बसना में कथित महुआ शराब पीने से दो लोगों की मौत, मुंह से झाग निकलने के बाद बिगड़ी थी तबीयत

Share:

रायपुर/बसना 22 सितंबर 2026 : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र स्थित पिताईपाली गांव में संदिग्ध परिस्थिति में महुआ शराब का सेवन करने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 55 वर्षीय रामचरण चौधरी और 28 वर्षीय लेनदास के रूप में हुई है।

अवैध महुआ शराब पीने के बाद बिगड़ी हालत

ग्रामीणों के अनुसार, रविवार शाम करीब 6 बजे दोनों गांव के तालाब के पास स्थित मंदिर के करीब बैठे थे। इसके बाद वे देसी शराब दुकान गए, लेकिन वहां शराब न मिलने पर उन्होंने गांव में ही बिक रही महुआ शराब खरीदी और उसका सेवन किया। घर लौटकर खाना खाते समय अचानक दोनों की तबीयत बिगड़ गई; उनके मुंह से झाग आने लगा और वे बेहोश होकर गिर पड़े।

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

परिजन दोनों को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले गए। स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें रायपुर रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई।

पुलिस जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शराब की बोतलें व अन्य सामग्रियां जब्त कर ली हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। मौत की असली वजह जहरीली शराब है या कोई अन्य कारण, इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद होगी। पुलिस गांव में अवैध शराब की बिक्री को लेकर भी पूछताछ कर रही है।

Leave a Comment