Latest News
ज़िंदगी और मौत के बीच झूलती ‘माया’: इच्छामृत्यु की सलाह के बाद जामनगर के वंतारा में जगी नन्ही हथिनी के बचने की नई उम्मीद अब कटघोरा में मिलेगी मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सा सुविधा, 11 नवंबर को MJM हॉस्पिटल के नवीन चिकित्सालय का भव्य शुभारंभ KORBA : चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान हंगामा और मारपीट: तीन के खिलाफ मामला दर्ज, कार में तोड़फोड़ छत्तीसगढ़ में कंपकंपाने वाली ठंड की वापसी! अंबिकापुर में पारा लुढ़ककर 11.4 डिग्री पर, पाट क्षेत्रों में बढ़ी ठिठुरन छत्तीसगढ़ की महिला अंडर-23 T20 टीम का ऐलान: कृति गुप्ता संभालेंगी कप्तानी, 14 नवंबर को पुडुचेरी से पहला मुकाबला सोनिया गांधी के बाबरी बयान पर भड़के इमाम साजिद रशीदी, कहा— ‘ये 16 साल बाद बहाए गए मगरमच्छ के आंसू हैं’
Home » कोरबा » मानिकपुर खदान विस्तार: जनसुनवाई से पहले ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का मिला समर्थन

मानिकपुर खदान विस्तार: जनसुनवाई से पहले ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का मिला समर्थन

Share:

कोरबा 21 सितंबर  2026 : साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की मानिकपुर ओपन कास्ट परियोजना के क्षमता विस्तार (5.25 MTPA से 7.0 MTPA) हेतु आगामी 25 सितंबर को प्रस्तावित पर्यावरणीय जनसुनवाई से ठीक पहले प्रभावित ग्रामीणों ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है। वर्षों से लंबित जमीन के मुआवजा, रोजगार, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन की मांगों को लेकर ग्रामीणों ने मानिकपुर परियोजना के महाप्रबंधक (GM) कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

धरना स्थल पर पहुंचे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनके संघर्ष को अपना नैतिक समर्थन दिया। उन्होंने कहा, “हम विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन विकास की कीमत प्रभावित परिवारों के अधिकारों को छीनकर नहीं चुकाई जा सकती।” उन्होंने जोर देकर कहा कि 25 सितंबर की जनसुनवाई केवल कागजी औपचारिकता न बने, बल्कि प्रबंधन ग्रामीणों की आपत्तियों का पारदर्शी कार्ययोजना के साथ समाधान करे।

रोजगार की पहल को बताया पहली जीत

आंदोलन के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि लगातार बढ़ते दबाव के बाद SECL प्रबंधन ने पात्र युवाओं को रोजगार देने की प्रक्रिया शुरू की है, जिसे ग्रामीणों ने अपने लंबे संघर्ष का पहला सकारात्मक परिणाम माना है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक जमीन मुआवजा और पुनर्वास के लंबित मामलों का समयबद्ध निराकरण नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।

📍