Latest News
CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी! 4 करोड़ का कैश, सीक्रेट चेंबर और कोर्ट का झटका: छत्तीसगढ़ के चर्चित कैश जब्ती मामले में आया नया मोड़! लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर गूंजा राष्ट्रीय एकता का संकल्प, मंत्री लखन लाल देवांगन व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर: छत्तीसगढ़ में प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगी राहत, सीएम साय ने दिए सर्वे के निर्देश
Home » स्वास्थ्य » छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का प्रकोप: कुल मामले 200 के पार, 24 घंटे में मिले 26 नए मरीज

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का प्रकोप: कुल मामले 200 के पार, 24 घंटे में मिले 26 नए मरीज

Share:

रायपुर 4 सितंबर  Swine Flu Alert । छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (Influenza H1N1) का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 200 के आंकड़े को पार कर 205 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों (04.09.2026) के अनुसार, प्रदेश में एक ही दिन में 26 नए मरीजों की पुष्टि हुई है, जिनमें सबसे अधिक मामले राजधानी रायपुर से सामने आए हैं।

जिलावार नए एवं कुल मामलों की स्थिति

स्वास्थ्य विभाग की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के विभिन्न जिलों में मिले नए और कुल मामलों का विवरण इस प्रकार है:

  • रायपुर: 12 नए मामले (कुल मामले: 89, एक्टिव केस: 19)

  • बिलासपुर: 6 नए मामले (कुल मामले: 26)

  • दुर्ग: 4 नए मामले (कुल मामले: 26)

  • बालोद: 2 नए मामले (कुल मामले: 3)

  • महासमुंद: 1 नया मामला (कुल मामले: 4)

  • जांजगीर-चांपा: 1 नया मामला (कुल मामले: 3)

अन्य प्रभावित जिलों में अब तक कोरबा में 11, रायगढ़ में 10, धमतरी में 9, राजनांदगांव व महासमुंद में 4-4, बस्तर, बेमेतरा में 3-3, कांकेर, सरगुजा, सूरजपुर में 2-2 तथा बलौदाबाजार, दंतेवाड़ा, गरियाबंद, जशपुर, कोंडागांव, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और सक्ती में 1-1 मामले दर्ज हैं।

इलाज की स्थिति और राहत की बात

प्रदेश में अब तक दर्ज कुल 205 मरीजों में से 57 एक्टिव मरीज हैं।

  • 44 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है।

  • 13 मरीज होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

राहत की बात यह है कि राज्य में स्वाइन फ्लू के कारण अब तक किसी भी मरीज की मौत दर्ज नहीं हुई है।

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग जैसे अधिक प्रभावित जिलों में स्वास्थ्य अमले को विशेष रूप से सतर्क रहने और रोकथाम के उपाय कड़े करने के निर्देश दिए गए हैं।

latest news