Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » छत्तीसगढ़ » नेपाल में आपदा के बीच छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट: रायपुर के 5 नागरिक सुरक्षित लौटे, लापता महिलाओं की तलाश में जुटी एजेंसियां

नेपाल में आपदा के बीच छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट: रायपुर के 5 नागरिक सुरक्षित लौटे, लापता महिलाओं की तलाश में जुटी एजेंसियां

Share:

रायपुर 30 अगस्त: नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने वहां फंसे प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा और राहत कार्यों को तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य सरकार लगातार नेपाल में मौजूद छत्तीसगढ़वासियों की जानकारी जुटा रही है। अब तक प्रदेश के 9 नागरिकों की स्थिति सामने आई है।

प्रशासनिक रिपोर्ट के अनुसार, रायपुर के महादेव घाट निवासी मोनिका यादव (जो 22 अगस्त को नेपाल गई थीं) और बिलासपुर की 65 वर्षीय मंजू राय चौधरी (जो कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गई थीं) के परिजनों से प्रशासन का संपर्क स्थापित हो चुका है। उपलब्ध जानकारी का सत्यापन किया जा रहा है। वहीं रायपुर के माना क्षेत्र के 5 नागरिक—दिनेश ओझा, प्रेम सिंह जगत, नारायण सेन, यतेंद्र प्रकाशी और दिनेश सिंह ठाकुर पूरी तरह सुरक्षित हैं और रायपुर के लिए रवाना हो चुके हैं।

दूसरी ओर, बिलासपुर निवासी 39 वर्षीय प्रियंका चौधरी (फिनलैंड नागरिक) और सरगुजा निवासी डॉ. मीना गुप्ता (यूके नागरिक) के नेपाल में लापता होने की सूचना है। डॉ. मीना का अंतिम स्थान नेपाल-चीन सीमा पर स्थित रसुवागढ़ी इमिग्रेशन कार्यालय दर्ज हुआ है। छत्तीसगढ़ सरकार केंद्रीय एजेंसियों और नेपाल प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर दोनों की खोजबीन में जुटी है।

सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि नेपाल में मौजूद किसी भी छत्तीसगढ़ निवासी के संबंध में सूचना मिलने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1070 या कंट्रोल रूम नंबर 0771-2223471 पर संपर्क करें।

Leave a Comment

latest news