Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » खेल » कोरबा: मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर उद्योग मंत्री, महापौर और सभापति ने किया माल्यार्पण

कोरबा: मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर उद्योग मंत्री, महापौर और सभापति ने किया माल्यार्पण

Share:

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर देश के महान खिलाड़ी व हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई

कोरबा 29 अगस्त National Sports Day :राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर देश के महान खिलाड़ी व हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कोरबा-दर्री मुख्य मार्ग स्थित मेजर ध्यानचंद चौक पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर ने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनकी देशभक्ति तथा खेल जगत में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया।

नगर पालिक निगम कोरबा एवं जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय खेल दिवस का यह गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर और वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन सहित उपस्थित अतिथियों, खेल संघों के पदाधिकारियों व खिलाड़ियों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य फिरतराम साहू, पार्षद जनकसिंह राजपूत, मुकुंद सिंह कंवर, राधा महंत, सीमा कंवर, जिला ओलंपिक के अध्यक्ष व प्रेस क्लब अध्यक्ष नौशाद खान, जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव कि सुरेश क्रिस्टोफर, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल, दर्री प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल द्विवेदी, सुशील गर्ग, किक बॉक्सिंग के कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, मनोज यादव, निगम अपर आयुक्त पवन वर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी आरके पाण्डेय, खेल अधिकारी रामकृपाल साहू, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, सियाराम बंजारे, अजीत शर्मा, अशोक सक्सेना, केआर टंडन, श्रीराम पाण्डेय, हॉकी प्रशिक्षक गोपालदास महंत, धनराज निर्मलकर सहित ताईक्वांडो संघ, ब्रशू संघ, हॉकी संघ, बॉक्सिंग संघ, वॉलीबॉल संघ, तैराकी संघ एवं अन्य खेल संघों के पदाधिकारी, सदस्य, खिलाड़ीगण व बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

खेल दिवस के उपलक्ष्य में बालको में हॉकी तथा प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम में फुटबॉल एवं वॉलीबॉल के खिलाड़ियों के बीच संभावना मैचों का रोमांचक आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर सहयोग करने तथा खेल को सदैव खेल भावना के साथ खेलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के समापन पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिले का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान एवं वरिष्ठ खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया।

Leave a Comment

latest news