Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » Uncategorized » बलरामपुर में बड़ा हादसा: कनहर नदी के तेज बहाव में बहा युवक, SDRF की टीम तलाश में जुटी

बलरामपुर में बड़ा हादसा: कनहर नदी के तेज बहाव में बहा युवक, SDRF की टीम तलाश में जुटी

Share:

बलरामपुर 23 अगस्त 

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। झारखंड के गोदरमाना से छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज की ओर आ रहा एक युवक उफान मारती कनहर नदी के तेज बहाव में बह गया।

मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कनहर नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। युवक पानी से लबालब भरे एनीकट को पैदल पार करने की कोशिश कर रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया। पैर फिसलते ही वह नदी के प्रचंड वेग में समा गया। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक करीब 500 मीटर तक पानी के तेज बहाव में बहता हुआ नजर आ रहा है।

हादसे की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन और SDRF (राज्य आपदा मोचन बल) को दी गई। मौके पर पहुंची SDRF की टीम ने युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। हालांकि, नदी में पानी की अधिकता और तेज बहाव के चलते रेस्क्यू टीम को तलाश अभियान में भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। खबर लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

 

Leave a Comment

latest news