Latest News
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: प्रदेश के 32 नगरीय निकायों में स्थापित होगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा, ₹10.60 करोड़ मंजूर समाज में डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण : राज्यपाल रमेन डेका नकटी ग्राम में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को लेकर कांग्रेस निम्न स्तरीय राजनीति कर रही है – डॉ. नवीन मार्कण्डेय रायपुर : 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कोरबा: सर्राफा व्यवसायी गोपाल राय सोनी हत्याकांड में तीनों आरोपियों को उम्रकैद, 19 मिनट के खूनी खेल का अदालत ने किया फैसला कोरबा में बर्थडे पार्टी का खूनी अंत: मामूली विवाद में दोस्त ने बोलेरो से कुचलकर ली जान, आरोपी फरार
Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: प्रदेश के 32 नगरीय निकायों में स्थापित होगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा, ₹10.60 करोड़ मंजूर

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: प्रदेश के 32 नगरीय निकायों में स्थापित होगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा, ₹10.60 करोड़ मंजूर

Share:

रायपुर, 5 जुलाई 2026

देश के पहले उद्योग मंत्री, प्रख्यात शिक्षाविद और राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की यादों और उनके योगदान को अक्षुण्ण रखने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। (आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज) राज्य के सभी संभागीय और जिला मुख्यालय वाले 32 नगरीय निकायों में डॉ. मुखर्जी की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव की घोषणा पर अमल करते हुए विभाग ने इसके लिए 10 करोड़ 60 लाख रुपए की राशि मंजूर कर दी है। (आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज) उल्लेखनीय है कि आगामी 6 जुलाई को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती है, जिसके मद्देनजर विभाग ने तत्परता दिखाते हुए इसके प्राविधिक आदेश भी जारी कर दिए हैं।

Advt

बजट का वर्गीकरण और सौंदर्यीकरण योजना

प्रतिमा स्थापना के साथ-साथ उन परिसरों का आकर्षक सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा, ताकि नागरिकों को एक सुंदर और प्रेरणादायी वातावरण मिल सके।(आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज) बजट का आवंटन इस प्रकार किया गया है:

  • 5 संभागीय मुख्यालय (रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर): प्रत्येक निकाय के लिए ₹50-50 लाख स्वीकृत।

  • 27 जिला मुख्यालय (4 नगर निगम और 23 नगर पालिकाएं): प्रत्येक निकाय के लिए ₹30-30 लाख मंजूर।

“युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं डॉ. मुखर्जी” – उप मुख्यमंत्री अरुण साव

इस फैसले पर बात करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा:

“डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रखर पुरोधा थे। ‘एक देश, एक निशान, एक विधान और एक प्रधान’ के संकल्प के लिए उन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। वे मात्र 33 वर्ष की युवावस्था में कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति बने थे। उनकी प्रतिमाएं हमारी नई पीढ़ी और युवाओं को देश सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर करने की प्रेरणा देंगी।”

श्री साव ने संबंधित नगरीय निकायों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्माण और सौंदर्यीकरण के सभी कार्य तय समय-सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।

#

Leave a Comment