Latest News
CG News:आम जनता के बीच पहुंचे राहुल गांधी , सड़क किनारे ‘चाय का आनंद’ लिया , दुकान पर जुटा कांग्रेस का “दिग्गज कुनबा” 🚨 छत्तीसगढ़ में सनसनी: जांजगीर से ISI का संदिग्ध स्लीपर सेल गिरफ्तार, देश की सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील डेटा लीक करने का आरोप कोरबा में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में युवक की हत्या, इलाके में तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात छत्तीसगढ़ का सियासी पारा हाई: एक ही कार में सवार दिखे राहुल गांधी,सचिन पायलट और भूपेश बघेल; स्वागत में भारी धक्का-मुक्की राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा: अभनपुर प्रशिक्षण शिविर में जिला अध्यक्षों को देंगे ‘पावर’, संगठन विकेंद्रीकरण पर बड़ा मंथन ## NEET UG 2026: लखनऊ में अनोखा नजारा, डॉक्टर बनने का सपना लेकर परीक्षा देने पहुंचे 69 साल के ‘युवा’ अभ्यर्थी
Home » छत्तीसगढ़ » रायपुर: लिफ्ट हादसों पर प्रशासन सख्त, पिथालिया कॉम्प्लेक्स मामले में जाँच के आदेश

रायपुर: लिफ्ट हादसों पर प्रशासन सख्त, पिथालिया कॉम्प्लेक्स मामले में जाँच के आदेश

Share:

रायपुर, 1 मई 2026

राजधानी रायपुर की बहुमंजिला कमर्शियल बिल्डिंग्स में सुरक्षा के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। वीआईपी रोड स्थित ‘करेंसी टॉवर’ में सीनियर आईएएस ऋचा शर्मा के लिफ्ट में फंसने की घटना के अभी कुछ ही दिन बीते थे कि गुरुवार को फाफाडीह स्थित पिथालिया कॉम्प्लेक्स में भी वैसी ही घटना दोहराई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार एक आईएएस अधिकारी सिद्धार्थ कोमल परदेशी पत्नी श्रीमती  गार्गी परदेशी लिफ्ट में करीब 15-20 मिनट तक फंसी रहीं, जिससे पूरे कॉम्प्लेक्स में हड़कंप मच गया।

Advt

नगर निगम और विद्युत विभाग की प्रतिक्रिया

नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही जोन क्रमांक-2 की टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया है। वहीं, मुख्य विद्युत निरीक्षक सुरेश कुमार नेताम ने कहा कि यद्यपि उन्हें औपचारिक जानकारी अभी प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित लिफ्ट की तकनीकी जांच कराई जाएगी और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से परीक्षण किया जाएगा।

दहशत के बीच सुरक्षा पर सवाल

जानकारी के अनुसार, आईएएस अधिकारी की पत्नी निजी काम से कॉम्प्लेक्स पहुंची थीं, तभी तकनीकी खराबी के कारण लिफ्ट बीच में अटक गई। लिफ्ट के अचानक रुकने और दरवाजा न खुलने के कारण वह घबरा गईं। शोर मचाने के बाद सुरक्षा कर्मियों ने मशक्कत कर उन्हें बाहर निकाला।

इससे पहले करेंसी टॉवर की घटना में यह बात सामने आई थी कि लिफ्ट के भीतर न तो इमरजेंसी अलार्म काम कर रहा था और न ही मोबाइल नेटवर्क मिल रहा था। लगातार हो रही ये घटनाएं दर्शाती हैं कि बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लिफ्ट का मेंटेनेंस केवल खानापूर्ति बनकर रह गया है। अब शहरवासी नगर निगम और संबंधित विभागों से लिफ्ट सेफ्टी ऑडिट और बिल्डिंग संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

।।।

Leave a Comment

latest news