Latest News
CG News:आम जनता के बीच पहुंचे राहुल गांधी , सड़क किनारे ‘चाय का आनंद’ लिया , दुकान पर जुटा कांग्रेस का “दिग्गज कुनबा” 🚨 छत्तीसगढ़ में सनसनी: जांजगीर से ISI का संदिग्ध स्लीपर सेल गिरफ्तार, देश की सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील डेटा लीक करने का आरोप कोरबा में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में युवक की हत्या, इलाके में तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात छत्तीसगढ़ का सियासी पारा हाई: एक ही कार में सवार दिखे राहुल गांधी,सचिन पायलट और भूपेश बघेल; स्वागत में भारी धक्का-मुक्की राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा: अभनपुर प्रशिक्षण शिविर में जिला अध्यक्षों को देंगे ‘पावर’, संगठन विकेंद्रीकरण पर बड़ा मंथन ## NEET UG 2026: लखनऊ में अनोखा नजारा, डॉक्टर बनने का सपना लेकर परीक्षा देने पहुंचे 69 साल के ‘युवा’ अभ्यर्थी
Home » छत्तीसगढ़ » रायपुर की बहुमंजिला इमारतों में ‘लिफ्ट’ बनी आफत: अब पिथालिया कॉम्प्लेक्स में फंसी IAS की पत्नी

रायपुर की बहुमंजिला इमारतों में ‘लिफ्ट’ बनी आफत: अब पिथालिया कॉम्प्लेक्स में फंसी IAS की पत्नी

Share:

रायपुर, 1 मई 2026

राजधानी रायपुर की बहुमंजिला कमर्शियल बिल्डिंग्स में सुरक्षा के दावों की हवा निकलती नजर आ रही है। अभी कुछ ही दिन पहले वीआईपी रोड स्थित ‘करेंसी टॉवर’ में छत्तीसगढ़ की सीनियर आईएएस (ACS) ऋचा शर्मा के लिफ्ट में फंसने का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि गुरुवार को फाफाडीह स्थित पिथालिया कॉम्प्लेक्स में वैसी ही घटना दोहराई गई। इस बार एक आईएएस अधिकारी की पत्नी लिफ्ट में करीब 15-20 मिनट तक फंसी रहीं, जिससे कॉम्प्लेक्स में हड़कंप मच गया।

Advt

पिथालिया कॉम्प्लेक्स में दहशत का माहौल

जानकारी के अनुसार, आईएएस अधिकारी की पत्नी किसी निजी काम से पिथालिया कॉम्प्लेक्स पहुंची थीं। जैसे ही उन्होंने लिफ्ट ली, तकनीकी खराबी के कारण लिफ्ट बीच में ही अटक गई। लिफ्ट के अचानक रुकने और दरवाजा न खुलने के कारण अंदर फंसी महिला घबरा गईं। शोर मचाने और मोबाइल से सूचना देने के बाद मौके पर पहुंचे सुरक्षा कर्मियों और तकनीशियनों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला।

करेंसी टॉवर की घटना के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

हाल ही में करेंसी टॉवर की लिफ्ट में एसीएस ऋचा शर्मा करीब 20 मिनट तक फंसी रही थीं। उस घटना में यह बात सामने आई थी कि लिफ्ट के भीतर न तो इमरजेंसी अलार्म काम कर रहा था और न ही मोबाइल नेटवर्क मिल रहा था। अंधेरे और वेंटिलेशन की कमी के कारण उनकी तबीयत तक बिगड़ गई थी।

लगातार हो रही ये घटनाएं दर्शाती हैं कि रायपुर के बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और कमर्शियल हब्स में लिफ्ट का मेंटेनेंस केवल खानापूर्ति बनकर रह गया है। लगातार दो हाई-प्रोफाइल मामलों के बाद शहर के लोगों में रोष है। नगर निगम और संबंधित विभाग द्वारा बिल्डिंग संचालकों पर कड़ी कार्रवाई और लिफ्ट सेफ्टी ऑडिट की मांग उठने लगी है। प्रशासन अब तक इन लापरवाहियों पर चुप्पी साधे हुए है, लेकिन आईएएस परिवार से जुड़े मामलों के बाद अब सख्ती की उम्मीद जताई जा रही है।

।।।

Leave a Comment

latest news