Latest News
कोरबा की रेल समस्याओं को लेकर कलेक्टर से मिली विकास समिति: 7 से 17 जून से प्रस्तावित ट्रेन रद्दीकरण के विरोध में DRM के साथ बैठक की मांग 🚨 मोबाइल पर गूंजी चेतावनी: क्या है सरकार का नया ‘इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम’? छत्तीसगढ़: कोरबा में कुदरत का कहर, आंधी-तूफान के बीच पेड़ की डाल गिरने से तीन मासूमों की दर्दनाक मौत पश्चिमी विक्षोभ का तांडव: आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 31 की मौत, 500 तोतों ने भी गंवाई जान छत्तीसगढ़ में मौसम का तांडव: अगले 3 घंटे भारी, कोरबा और रायगढ़ समेत 4 जिलों में भीषण आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली का हाई अलर्ट! सोनारपुर में भारी बवाल: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला, फटी कमीज और पुलिस हेलमेट में बचाई जान, लगे ‘चोर-चोर’ के नारे!
Home » शिक्षा » निजी स्कूलों की मनमानी पर मुख्यमंत्री की सख्त चेतावनी: नियमों के उल्लंघन पर होगी कठोर कार्रवाई

निजी स्कूलों की मनमानी पर मुख्यमंत्री की सख्त चेतावनी: नियमों के उल्लंघन पर होगी कठोर कार्रवाई

Share:

रायपुर, 9 अप्रैल 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने निजी स्कूलों द्वारा की जा रही मनमानी और अभिभावकों पर बनाए जा रहे अनावश्यक दबाव के संबंध में कड़ा रुख अपनाया है। एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में शिक्षा के नाम पर किसी भी प्रकार की मनमानी या अनुचित प्रवृत्ति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Advt

मुख्यमंत्री ने अभिभावकों को आश्वासन देते हुए कहा कि वे पूरी तरह निश्चिंत रहें, क्योंकि सरकार उनकी समस्याओं के प्रति गंभीर है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि किसी स्कूल के खिलाफ नियमों के उल्लंघन की शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित संस्थान के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Advt

श्री साय ने आगे स्पष्ट किया कि अभिभावकों पर किसी भी प्रकार का आर्थिक बोझ या अनुचित दबाव डालना स्वीकार्य नहीं है। राज्य सरकार पूरी स्थिति पर निरंतर नजर बनाए हुए है। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता और संतुलन बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।


।।।

Leave a Comment

latest news