Latest News
बड़ी कार्रवाई: वेदांता बॉयलर ब्लास्ट मामले में चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत प्रबंधन पर FIR दर्ज वेदांता पावर प्लांट हादसा: उद्योग मंत्री ने किया घटनास्थल का निरीक्षण , तकनीकी पहलुओं की जाँच एवं एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किया डिजिटल जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण; प्रगणकों को दी त्रुटि रहित कार्य की हिदायत सनसनी: कोर्ट की दूसरी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरा संदीप अग्रवाल, कटघोरा पुलिस पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल बने गेवरा- दीपका,कुसमुंडा,कोरबा क्षेत्र के प्रभारी, एचएमएस ने किया भव्य स्वागत सरकारी क्वार्टर में संदिग्ध मौत: डॉक्टर पर  हत्या का संगीन आरोप
Home » छत्तीसगढ़ » बस्तर में शिक्षा का ‘उल्लास’: साक्षरता महापरीक्षा में 25 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने रचा इतिहास

बस्तर में शिक्षा का ‘उल्लास’: साक्षरता महापरीक्षा में 25 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने रचा इतिहास

Share:

जगदलपुर | 23 मार्च, 2026 :बस्तर संभाग के वनांचलों से लेकर शहरों तक रविवार को ‘ज्ञान का उल्लास’ छाया रहा। नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत आयोजित महापरीक्षा ने जिले में साक्षरता के प्रति एक नई अलख जगा दी है। कलेक्टर आकाश छिकारा और जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन के मार्गदर्शन में आयोजित इस परीक्षा में कुल 25,706 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लेकर स्वावलंबन की ओर कदम बढ़ाया।

सलाखों के पीछे और पुनर्वास केंद्रों में जली ज्ञान की ज्योत

इस आयोजन की सबसे प्रेरणादायक तस्वीर जगदलपुर केंद्रीय जेल और आड़ावाल पुनर्वास केंद्र से सामने आई। जेल में बंद 141 बंदियों (94 पुरुष और 47 महिला) ने साक्षरता की मुख्यधारा से जुड़ने का संकल्प लिया। वहीं, विकास और शांति की राह पर लौटते हुए 28 पुर्नवासितों ने भी कलम थामकर अपनी नई पहचान गढ़ी।

दुर्गम क्षेत्रों तक पहुँची परीक्षा: 812 केंद्रों पर आयोजन

जिले के सुदूर और घने जंगलों में रहने वाले ग्रामीणों की सुविधा के लिए प्रशासन ने 812 परीक्षा केंद्र स्थापित किए थे। संयुक्त संचालक श्री एचआर सोम और जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने केंद्रों का सघन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा में मुख्य रूप से तीन कौशलों का आकलन किया गया:

  1. पढ़ना 2.लिखना 3. बुनियादी अंकगणित

उत्सव जैसा माहौल: बालेंगा बना ‘मॉडल केंद्र’

विकासखंड बस्तर का ग्राम बालेंगा एक उत्सव के केंद्र के रूप में उभरा। इसे ‘मॉडल उल्लास केंद्र’ के रूप में सजाया गया था, जहाँ ग्रामीणों के लिए विशेष ‘उल्लास सेल्फी जोन’ बनाया गया। चित्रकोट और लोहंडीगुड़ा जैसे क्षेत्रों में भी भारी उत्साह देखा गया।

कलेक्टर का संदेश: “बस्तर तभी सही मायने में सशक्त बनेगा, जब यहाँ का हर नागरिक साक्षर होगा। सफल प्रतिभागियों को जल्द ही बुनियादी साक्षरता प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।”


।।।

Leave a Comment