Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » Uncategorized » ​पत्रकार नरेन्द्र रात्रे को मातृ शोक, शनिवार को होगा अंतिम संस्कार

​पत्रकार नरेन्द्र रात्रे को मातृ शोक, शनिवार को होगा अंतिम संस्कार

Share:

 

कोरबा। सतनामी कल्याण समिति कोरबा के मीडिया प्रभारी एवं वरिष्ठ पत्रकार नरेन्द्र कुमार रात्रे की माता श्रीमती रेशम बाई रात्रे (70 वर्ष) का शुक्रवार को उपचार के दौरान अपोलो अस्पताल बिलासपुर में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं।
​वे बालको के सेवानिवृत्त कर्मचारी श्री रामेश्वर प्रसाद रात्रे की धर्मपत्नी थीं। उनके निधन की खबर से पत्रकार जगत और सामाजिक हलकों में शोक की लहर है। वे अपने पीछे तीन पुत्रों—देवेन्द्र रात्रे, नरेन्द्र रात्रे एवं राजेन्द्र रात्रे सहित नाती-पोतों से भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।
​कल होगा अंतिम संस्कार: पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा शनिवार, 21 फरवरी को प्रातः 10:00 बजे उनके निज निवास ‘गुरु घासीदास चौक’ भदरापारा, बालको से निकाली जाएगी। उनका अंतिम संस्कार सतनाम नगर स्थित मुक्तिधाम में संपन्न होगा।

Leave a Comment

latest news