Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » Uncategorized » कोरबा: शादी का झांसा देकर महिला अधिकारी से दुष्कर्म, आरोपी कृषि मंडी अधिकारी गिरफ्तार

कोरबा: शादी का झांसा देकर महिला अधिकारी से दुष्कर्म, आरोपी कृषि मंडी अधिकारी गिरफ्तार

Share:

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ कटघोरा पुलिस ने एक महिला अधिकारी की शिकायत पर कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू (33 वर्ष) को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्तमान में रायगढ़ जिले के घरघोड़ा में पदस्थ है।

शादी का झांसा और धोखे की कहानी पुलिस के अनुसार, साल 2024-25 में कामकाज के दौरान आरोपी राहुल साहू और पीड़िता (जो स्वयं भी कृषि मंडी अधिकारी हैं) की मुलाकात हुई थी। दोस्ती प्यार में बदली और राहुल ने शादी का वादा कर पीड़िता के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में दोनों की शादी 6 फरवरी 2026 को तय की गई थी।

शादी से इनकार और धमकी शादी की तारीख नजदीक आने पर आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया और पीड़िता से दूरी बना ली। काफी कोशिशों के बाद जब संपर्क हुआ, तो राहुल ने शादी से साफ इनकार कर दिया और पीड़िता को धमकाने लगा।

पुलिस की कार्रवाई धोखाधड़ी और प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने कटघोरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 फरवरी को रायगढ़ से आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद कोर्ट ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Leave a Comment

latest news