Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » कोरबा » “कोरबा में आत्मीय मिलन: सोशल मीडिया पोस्ट में खाद्य आयोग अध्यक्ष संदीप शर्मा ने पुरानी यादें ताजा कर लक्ष्मीकांत जोशी को सराहा”

“कोरबा में आत्मीय मिलन: सोशल मीडिया पोस्ट में खाद्य आयोग अध्यक्ष संदीप शर्मा ने पुरानी यादें ताजा कर लक्ष्मीकांत जोशी को सराहा”

Share:

 

कोरबा। राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा के हालिया कोरबा प्रवास के दौरान एक भावुक और आत्मीय दृश्य देखने को मिला। यहाँ आरएसएस के वरिष्ठ स्वयंसेवक लक्ष्मीकांत जोशी ने श्री शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मुलाकात की खास बात यह रही कि दोनों पुराने सहयोगियों के बीच वर्षों पुराने चुनावी संघर्ष की यादें ताजा हो गईं।

मॉर्निंग वॉक के दौरान अचानक हुई मुलाकात

अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस मुलाकात का विवरण साझा करते हुए संदीप शर्मा ने बताया कि कोरबा से शक्ति के लिए प्रस्थान करने से पूर्व वे सुबह कॉफी हाउस में थे। इसी दौरान मॉर्निंग वॉक से लौट रहे लक्ष्मीकांत जोशी की नजर उन पर पड़ी। श्री जोशी ने तत्काल गुलाब के फूलों का प्रबंध किया और आत्मीय भाव से उनका स्वागत करने पहुंच गए।

 चुनाव का वो कठिन दौर

श्री शर्मा ने पुरानी यादों को साझा करते हुए बताया कि उनकी और जोशी की पहली भेंट 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान हुई थी। उस समय संदीप शर्मा को कांकेर लोकसभा चुनाव संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी और लक्ष्मीकांत जोशी वहां ‘विस्तारक’ के रूप में कार्यरत थे।

सफलता की कुंजी बने थे जोशी

संदीप शर्मा ने लक्ष्मीकांत जोशी की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए लिखा:

“एक छोटे से बैग में कुछ कपड़े और जरूरी सामान लेकर उन्होंने पूरे कांकेर लोकसभा के हर मंडल और कस्बों को छान मारा था। उन्हें क्षेत्र और कार्यकर्ताओं की बारीक समझ थी। उस समय कांकेर हमारे लिए एक कठिन सीट मानी जा रही थी, ऐसे में जोशी जी का जमीनी अध्ययन उस जीत की बड़ी कुंजी साबित हुआ।”

उन्होंने श्री जोशी को एक शांत और गंभीर कार्यकर्ता बताते हुए उनके समर्पण की सराहना की।

 

Leave a Comment

latest news