Latest News
नाथद्वारा: श्रीनाथजी मंदिर में “श्री लाल गोविंद मंडान” का शुभारंभ, मर्जादी वैष्णवों के लिए निःशुल्क महाप्रसाद की व्यवस्था शुरू आत्मसम्मान से समझौता नहीं! सिंगर दलेर मेहंदी विवाद पर बोले मंत्री सुबोध उनियाल- ‘इस्तीफा दे दूंगा, पर माफी नहीं मांगूंगा’ आंध्र प्रदेश के तट से टकराया भीषण चक्रवात ‘मुरासु’, 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं; ओडिशा-पुडुचेरी में अलर्ट धीरेंद्र शास्त्री की राम-कृष्ण टिप्पणी पर गर्माई राजनीति: दिग्विजय बोले ‘मूर्ख’, बघेल का कटाक्ष- ‘रेबीज की जांच हो’ रायपुर: श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने पार किया 45 हजार बाल शल्य चिकित्सा का ऐतिहासिक आंकड़ा, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जताई खुशी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज: ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का करेंगे उद्घाटन,दौरे का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल
Home » छत्तीसगढ़ » आईफोन के लालच में भतीजी ने ही अपनों को लूटा; बॉयफ्रेंड संग मिलकर की 51 लाख की चोरी, 5 गिरफ्तार

आईफोन के लालच में भतीजी ने ही अपनों को लूटा; बॉयफ्रेंड संग मिलकर की 51 लाख की चोरी, 5 गिरफ्तार

Share:

जशपुर। जशपुर पुलिस ने केराडीह (रैनीडांड) में हुई लाखों की चोरी का सनसनीखेज खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने अब तक कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि चोरी की मुख्य सूत्रधार प्रार्थिया की अपनी भतीजी ही निकली, जिसने आईफोन और ऐशो-आराम के लालच में अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने ही बड़े पिताजी के घर को निशाना बनाया।

मुख्य बिंदु:

  • कुल बरामदगी: ₹51 लाख 82 हजार से अधिक का मशरूका (हैरियर कार, सोने के बिस्कुट, जेवरात और नकदी)।

  • गिरफ्तार आरोपी: मिनल निकुंज (भतीजी), अनिल प्रधान (बॉयफ्रेंड), अभिषेक इंद्रवार, लंकेश्वर बड़ाईक और अलीशा भगत।

  • घटना का स्थान: ग्राम केराडीह, थाना नारायणपुर।

किस्तों में हुई चोरी, उड़ाए 15 लाख नगद और सोना

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपिया मिनल निकुंज जशपुर में कॉलेज की पढ़ाई कर रही थी और अपने बॉयफ्रेंड अनिल प्रधान के साथ लिव-इन में रहती थी। अप्रैल 2025 में जब वह अपने पैतृक घर सफाई करने गई, तो उसे दीवान के भीतर नोटों से भरी अटैची दिखी।

  1. पहली बार: उसने ₹2 लाख पार किए और वापस जशपुर आ गई।

  2. दूसरी बार: दादी से चाबी चुराकर ₹3 लाख और निकाले।

  3. तीसरी बार: लालच बढ़ने पर 20 मई 2025 को उसने अपने बॉयफ्रेंड और साथियों के साथ मिलकर पूरी अटैची ही पार कर दी, जिसमें ₹15 लाख नगद और भारी मात्रा में सोने के बिस्कुट व जेवर थे।

चोरी के पैसों से खरीदी कार, रायपुर के विला में मनाया जन्मदिन

चोरी की रकम हाथ लगते ही आरोपियों ने मौज-मस्ती शुरू कर दी। मिनल का जन्मदिन मनाने के लिए सभी आरोपी रायपुर के एक महंगे विला में रुके, जहां दो दिन में ही ₹5 लाख खर्च कर दिए। इसके बाद ओड़िशा के राउरकेला में सोने के बिस्कुट बेचकर ₹8 लाख प्राप्त किए और ₹25 लाख की नई हैरियर कार खरीदी।

ऐसे पकड़ में आए आरोपी

जब प्रार्थिया सुषमा निकुंज को चोरी का पता चला, तो उन्होंने अपनी भतीजी पर शक जाहिर करते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह के निर्देशन में गठित टीम ने तकनीकी सेल की मदद से आरोपियों को रांची (झारखंड) के एक होटल से घेराबंदी कर पकड़ा।

पुलिस की अपील: मामले में अभी कुछ अन्य आरोपी फरार हैं, जिन्हें पुलिस ने चिन्हित कर लिया है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी का दावा किया है।